{"_id":"5a39178b4f1c1baf678c290b","slug":"11513691019-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की जीत के नायक बने अमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की जीत के नायक बने अमर
Updated Tue, 19 Dec 2017 07:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आनी (कुल्लू)। आनी विस क्षेत्र में पिछले पांच सालों में जिस तरह से भाजपा मंडल ने आम जनता के बीच अपनी मजबूत पकड़ बनाने में कामयाबी हासिल की है, उसकी चर्चा है। आनी में भाजपा को मिली जीत का नायक भाजपा मंडलाध्यक्ष अमर ठाकुर को माना जा रहा है। आलाकमान भी मंडलाध्यक्ष अमर ठाकुर की राजनीति का लोहा मान रही है।
पांच साल पहले आनी विस क्षेत्र में भाजपा की हालत बहुत दयनीय थी। भाजपा ने वहां पर मंडलाध्यक्ष अमर ठाकुर को चुना। कड़ी मेहनत के दम से मंडलाध्यक्ष ने भाजपा के कार्यकर्ताओं को एक सूत्र में बांधा। उन्होंने संगठन को कभी बिखरने नहीं दिया और लोगों के बीच अच्छी पैठ बनाई। इतना ही नहीं उन्होंने पंचायतीराज के चुनावों में भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ सूझबूझ से प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे। इससे उनको एक अच्छी बढ़त मिली। कांग्रेस सरकार होते हुए आनी और निरमंड दोनों ब्लॉकों में पंचायत समिति अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित विजयी रहे। विस चुनावों में भाजपा मंडल ने किशोरीलाल सागर पर दांव खेला। अपने प्रत्याशी के प्रचार के लिए अमर ठाकुर ने सुनियोजित ढंग से तीन बड़ी रैलियां की। तीन बड़े नेताओं को आनी विस क्षेत्र में पहुंचाया। भाजपा को आनी से ऐतिहासिक 5983 मतों से जीत हासिल हुई, जबकि कांग्रेस को चारों खाने चित कर दिया। वर्ष 2018 में भाजपा मंडलाध्यक्ष अमर ठाकुर का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है।