{"_id":"5c02bd6ebdec22414d5504ed","slug":"111543683438-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंहगाई को लेकर ठियोग में गरजी युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंहगाई को लेकर ठियोग में गरजी युवा
Updated Sat, 01 Dec 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महंगाई को लेकर ठियोग में गरजी युवा कांग्रेस
एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
ठियोग (रामपुर बुशहर)। युवा कांग्रेस ठियोग कुमारसैन की ओर से शनिवार को महंगाई को लेकर और केंद्र की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ ठियोग शहर में धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान ठियोग कुमारसैन युवा कांग्रेस अध्यक्ष मदन शर्मा की अगुवाई में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता स्थानीय विश्राम गृह में एकत्रित हुए, उसके बाद युवा कांग्रेस पदाधिकारियों की ओर से ठियोग बस अड्डे में धरना-प्रदर्शन किया गया।
युवा कांग्रेस के कई वक्ताओं ने इस दौरान जनसभा को संबोधित किया। अध्यक्ष मदन शर्मा ने कहा कि जन विरोधी नीतियों के चलते आम आदमी महंगाई से त्रस्त होता जा रहा है, जबकि केंद्र की सरकार महंगाई पर अंकुश लगाने में नाकाम रही है। आज रसोई गैस का सिलिंडर की कीमत इतनी अधिक हो गईं हैं कि इसके चलते गरीब तबके के लोगों को अपने परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है। मोदी सरकार सत्ता में आने से पहले काला धन लाने की बात कर रही थी। लेकिन आज दिन तक वह काला धन वापस नहीं आ पाया।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने अपने कार्यकाल में जनता को झूठे आश्वासन देने का काम किया है, जिसका जवाब आने वाले लोकसभा चुनावों में देश की जनता देगी। इस दौरान जनसभा के पश्चात युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपमंडल अधिकारी नागरिक कार्यालय तक रैली निकाली और दिनोंदिन बढ़ रही महंगाई को लेकर एसडीएम ठियोग के माध्यम से राज्यपाल को एक ज्ञापन भी प्रेषित किया है।
विज्ञापन
इस अवसर पर ठियोग ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी सदस्य दीपक राठौर, मंडल कांग्रेस अध्यक्ष ब्रह्मानंद शर्मा, युवा कांग्रेस प्रभारी विनोद, चेतन चौहान, प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव देवेंद्र कालटा, लोक सभा सचिव दीपांशु गौतम, शहरी कांग्रेस अध्यक्ष श्याम हेटा, पूर्व नगर पार्षद विपिन वर्मा और पूर्व पार्षद राघव जोशी सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।