{"_id":"5bddda87bdec2265a1061f33","slug":"111541266055-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरपीएस नोगली में रंगोली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखार्इं प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरपीएस नोगली में रंगोली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखार्इं प्रतिभा
Updated Sat, 03 Nov 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंगोली स्पर्धा में ब्लू हाउस ने मारी बाजी
आरपीएस नोगली में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
नोगली (रामपुर बुशहर)। रामपुर पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नोगली में दिवाली के मौके पर आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर टीजीटी नवोदय विद्यालय रिकांगपिओ सीता नेगी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. बीआर सक्सेना ने मुख्यातिथि का जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सीता नेगी ने कहा कि इस तरह की गतिविधियों से विद्यार्थियों में रचनात्मक गुणों का विकास होता है।
कार्यक्रम के दौरान आयोजित की गई रंगोली प्रतियोगिता में ब्लू हाउस ने पहले स्थान पर बाजी मारी। वहीं ग्रीन हाउस ने दूसरा स्थान हासिल किया। इस अवसर पर सीता नेगी के अलावा स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष पूर्णकला और सदस्य हीरामणी शर्मा ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक कृष्ण ठाकुर, वरिष्ठ प्रशासिका शकुंलता, सनम चौहान, सपना चौहान, समीक्षा ठाकुर, अंजना मेहता, प्रेरणा मांटा, शबनम, रक्षा कुमारी, अमिता चौहान और आशु रोल्टा सहित कई अन्य मौजूद रहे।