फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   एनएच किनारे से जल्द हटेगी ऑटोमोबाईल और स्क्रैब मार्केट

एनएच किनारे से जल्द हटेगी ऑटोमोबाईल और स्क्रैब मार्केट

Fri, 28 Sep 2018 10:05 PM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 10:05 PM IST
विज्ञापन
एनएच के किनारे से जल्द हटेगी
विज्ञापन

आटोमोबाइल और स्क्रैब मार्केट
रामपुर में एनएच के किनारे सजी दुकानों के कारण लग रहा जाम
नगर परिषद ने किया स्थान का चयन, जल्द ही शिफ्ट होगी मार्केट
तिलक राज कायथ
रामपुर बुशहर। नेशनल हाईवे-5 के किनारे दिन प्रतिदिन दुकानों की बढ़ती संख्या से जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। एनएच के साथ खुली ऑटोमोबाइल की दुकानों में रोजाना काफी संख्या में लोग वाहनों की मरम्मत का काम करवाने आते हैं तो अपने वाहन बेतरतीब ढंग से सड़क के किनारे पार्क कर देते हैं। ऐसे में जाम लग जाता है। इस समय 70 से अधिक आटोमोबाइल और स्क्रैब की दुकानें हैं।
अब इस समस्या से लोगों को निजात दिलवाने के लिए रामपुर नगर परिषद ने कसरत शुरू कर दी है। अब नगर परिषद एनएच के साथ लगती ऑटोमोबाइल की दुकानों और स्क्रैब मार्केट को जल्द हटाने जा रहा है। उल्लेखनीय है कि रामपुर के वार्ड नंबर आठ डकोलढ़ से लेकर खनेरी अस्पताल तक हुए अतिक्रमण और ऑटोमोबाइल की दुकानों के कारण एनएच पर ट्रैफिक व्यवस्था बदहाल है। आए दिन एनएच पांच पर वाहनों की लंबी कतारें देखी जा सकती हैं। एनएच के दोनों ओर बेतरतीब वाहनों की पार्किंग के कारण जहां जाम की स्थिति बनी रहती है, वहीं इसके कारण पैदल आने जाने वाले लोगों को भी काफी परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। करीब पांच किलोमीटर एनएच पर ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने में पुलिस को वर्षों से कामयाबी नहीं मिल पाई है। अब प्रशासन और नगर परिषद ने इस समस्या के समाधान के लिए एक खाका तैयार किया है। इसके तहत वजीर बावड़ी ब्रौ पुल मार्ग पर स्क्रैब और ऑटोमोबाइल मार्केट को स्थानांतरित करने की योजना है। नगर परिषद इन दिनों लैंड ट्रांसफर करवाने में जुटा है। खोपड़ी में नगर परिषद के गौ सदन के साथ नई मार्केट का निर्माण किया जाएगा। इस मार्केट के बनने से एनएच पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित नहीं होगी और क्षेत्र के हजारों लोगों को वर्षों पुरानी समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

नगर परिषद रामपुर के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने कहा कि एनएच पर बनी ऑटोमोबाइल और स्क्रैब मार्केट को जल्द ही स्थानांतरित किया जाएगा। नप ने भूमि की मंजूरी को लेकर मामला सरकार को भेजा है। खोपड़ी स्थित गौसदन के साथ नई मार्केट तैयार की जाएगी। इस मार्केट के बनने से क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed