{"_id":"5b362eba4f1c1bb1508b50eb","slug":"111530277562-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह माह से नहीं मिली मनरेगा की मजदूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह माह से नहीं मिली मनरेगा की मजदूरी
Updated Fri, 29 Jun 2018 07:16 PM IST
विज्ञापन
शेतू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
आनी (कुल्लू)। विकास खंड आनी की देउठी पंचायत के चनोग गांव की शेतू देवी पत्नी कमली राम मनरेगा की मजदूरी न मिलने से परेशान है। वह अदायगी के लिए कई बार पंचायत और बैंक के चक्कर काट चुकी है। शेतू देवी को छह माह बाद भी मनरेगा में किए काम की मजदूरी नहीं मिल रही है। इस मामले की शिकायत जिलाधीश कुल्लू और जनमंच कार्यक्रम में भी की जाएगी। इसके अलावा क्षेत्र में कई अन्य लोगों को भी मनरेगा की मजदूरी नहीं मिल रही है।
शेतू देवी के अनुसार उसने मनरेगा में काम करने के लिय पांच जनवरी को आवेदन दिया था। उसे 18 जनवरी को काम पर रखा गया। उसने मनरेगा में करीब 14 दिन काम किया। इसके बाद उसने ग्रामीण बैंक च्वाई में भुगतान का पता पता किया। लेकिन वहां से उसे निराशा हाथ लगी। उधर, ग्राम रोजगार सेवक ग्राम पंचायत देउठी राजेंद्र ने बताया कि मनरेगा की दिहाड़ी के रुपये अभी तक शेतू देवी के खाते में नहीं आए हैं। समय पर अदायगी न होने की जानकारी मिली है कुछ और गांव के लोग भी इस तरह की शिकायत कर रहे हैं। इस मामले की छानबीन की जाएगी। उधर, विकास खंड अधिकारी आनी विद्या ठाकुर ने बताया कि मनरेगा में शेतू देवी के रुपये समय पर नहीं मिलने का मामला संज्ञान में आया है। अभी तक शेतू को रुपये क्यों नहीं मिले इसका पता किया जाएगा।