{"_id":"5afae0004f1c1b1b5e8b4aff","slug":"111526390784-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीपीएल सूची में अपात्र किए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीपीएल सूची में अपात्र किए शामिल
Updated Tue, 15 May 2018 08:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
दलाश (कुल्लू)।
निरमंड ब्लॉक की नित्थर पंचायत में बीपीएल चयन पर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए हैं। लोगों ने इसकी लिखित शिकायत डीसी कुल्लू , एसडीएम आनी और बीडीओ निरमंड की भेजी है। शिकायतकर्ता राजेश कुमार ने कहा कि नित्थर पंचायत की ओर से नियम दरकिनार कर बीपीएल में अपात्र लोगों को शामिल किया है। लक्ष्मण सिंह, राजेंद्र, जयपाल, प्रदीप और अन्य लोगों का कहना है कि पंचायत ने उन लोगों को बीपीएल सूची में डाला गया है, जो आर्थिक रूप से मजबूत है।
लोगों की ओर से ग्राम सभा में आपत्ति जताने के बाद भी पंचायत प्रतिनिधियों ने अपने चहेतों का नाम बीपीएल सूची में दर्ज करवाया है। उधर, एसडीएम आनी चेत सिंह ने बताया कि मामले की जल्द जांच की जाएगी। उधर, पंचायत प्रधान बिंदू देवी का कहना है कि जब यह चयन हुआ उस समय वह ग्राम सभा में उपस्थित नहीं थी। पंचायत में जाकर पहले देखना होगा कि किन-किन लोगों का चयन किया गया है।