{"_id":"5a61fc6b4f1c1b67268b55bb","slug":"111516371051-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में पानी के लिए भटक रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में पानी के लिए भटक रहे मरीज
Updated Fri, 19 Jan 2018 09:30 PM IST
विज्ञापन
जल संकट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर। महात्मा गांधी चिकित्सा परिसर खनेरी में पिछले पांच दिनों से जल संकट है। पानी के अभाव में 200 बिस्तरों के अस्पताल में साफ-सफाई चरमरा गई है। अस्पताल में दाखिल मरीज और तीमारदार बिना पानी के तरस गए हैं। अस्पताल में मरीजों को दिन काटना मुश्किल हो गया है। आईपीएच विभाग से अस्पताल प्रशासन बार-बार मामला उठा रहा है पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
खनेरी अस्पताल की पेयजल जरूरतों को पूरा करने के लिए वैसे तो 60 हजार लीटर की क्षमता वाला भंडारण टैंक भी बनाया हुआ है। पिछले पांच दिन से पानी न आने के कारण यह टैंक भी खाली है। लिहाजा अस्पताल के विभिन्न वार्डों में पानी के लिए सैकड़ों मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है। अस्पताल के विभिन्न वार्डों में पानी की आपूर्ति सही न होने के कारण सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। अस्पताल के वार्डों के शौचालयों की सफाई व्यवस्था भी खस्ताहाल है। तीमारदारों को पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है। यही नहीं अस्पताल में सेवाएं दे रही नर्सों को भी मरीजों की देखभाल करने में पानी की जरूरत पड़ रही है। लेकिन उनको भी उपयुक्त मात्रा में पानी नहीं मिल पा रहा। खनेरी अस्पताल के कार्यवाहक एमएस डॉ. अहमद ने बताया कि पिछले पांच दिनों से अस्पताल में पानी की किल्लत है।
सड़क की कटिंग से टूट रही पाइप : पीपी
आईपीएच विभाग के एसडीओ पीपी शर्मा ने बताया कि गौरा सड़क पर लोक निर्माण विभाग की ओर से कटिंग का कार्य किया जा रहा है। इससे अस्पताल के लिए जोड़ी गई मुख्य लाइन बार-बार टूट रही है। विभाग वैकल्पिक व्यवस्था कर अस्पताल में पानी की आपूर्ति दे रहा है। समस्या का समाधान जल्द होगा।