फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   एंबुलेंस चालक ने बचाई व्यक्ति की जान

एंबुलेंस चालक ने बचाई व्यक्ति की जान

Thu, 16 Nov 2017 03:36 PM IST
Updated Thu, 16 Nov 2017 03:36 PM IST
विज्ञापन
एंबुलेंस चालक ने बचाई व्यक्ति की जान
एंबुलेंस चालक अनंत - फोटो : अमर उजाला
रामपुर बुशहर।
विज्ञापन

बाहली स्वास्थ्य केंद्र में तैनात एंबुलेंस चालक अनंत राम ने बहादुरी का परिचय देते हुए गहरी खाई में गिरे एक व्यक्ति को मौत के मुंह से बाहर निकाला। चालक अनंत राम को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और एसडीएम रामपुर डॉ. निपुण जिंदल ने सम्मानित करने की बात कही है। एक व्यक्ति को जीवनदान देने वाले अनंत राम की सभी सराहना कर रहे हैं।

13 नवंबर की रात रोहड़ू के टिकरी निवासी हेमंत सोनी अपने परिवार के साथ रोहड़ू से रामपुर की ओर आ रहे थे। उन्हें रामपुर में अपने रिश्तेदार के यहां दाह संस्कार के लिए पहुंचना था। रात करीब 10 बजे जैसे ही वह बाहली से तीन किलोमीटर आगे चौका नाला पहुंचे तो यहां वह गाड़ी से बाहर शौच को निकला। अचानक पैर फिसलने से हेमंत करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। रात का मामला होने के कारण क्षेत्र के लोगों को इसका पता देरी से चला। अंधेरा होने के कारण कोई भी गहरी खाई में नहीं जा सका। सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य केंद्र बाहली से एंबुलेंस चालक अनंत राम मौके पर पहुंचा। उसने साहस जुटाकर रस्से के सहारे गहरी खाई में उतर कर तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद चालक अपनी जान की परवाह किए बगैर घायल हेमंत को घटनास्थल से बाहर निकाला। इसके बाद घायल का प्राथमिक उपचार करवाया गया। बाहली जोन कांग्रेस अध्यक्ष त्रिलोक भलूनी ने इस मामले को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और एसडीएम के समक्ष रखा और चालक को सम्मानित करने की मांग की। उधर, एसडीएम रामपुर डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि संबंधित मामले की रिपोर्ट मंगवाई गई है। यदि वास्तव में चालक ने बहादुरी का कार्य किया है तो उसे 26 जनवरी को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed