फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   1100 deodar saplings planted on Himri to Nalaha road

Rampur Bushahar News: हिमरी से नलाहा मार्ग पर रोपे 1100 देवदार के पौधे

Sun, 03 Aug 2025 11:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
1100 deodar saplings planted on Himri to Nalaha road
हिमरी से नलाहा मार्ग पर कटे वृक्षों की भरपाई हेतु पौध रोपण करते हुए
मार्ग पर कटे पेड़ों की भरपाई के लिए चलाया अभियान
विज्ञापन

कोटखाई (रोहड़ू)। हिमरी से नलाहा मार्ग पर कटे पेड़ों की भरपाई के लिए आईसी पर्यावरण संरक्षण एवं एंटी क्रप्शन फउंडेशन ने 1100 देवदार के पौधे रोपे। क्षेत्र में पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के उद्देश्य से हिमरी से नलाहा मार्ग पर पौधरोपण अभियान चलाया। पौधरोपण का कार्य पिछले कई दिनों से चल रहा था, जो रविवार को समाप्त हुआ। संस्था के निदेशक ईश्वर चंद्र ने बताया कि हिमरी से नलाहा तक बन रही सड़क के कारण जो पेड़ कटे, उनकी भरपाई के लिए देवदार के पौधे रोपे हैं। हमारा यह कार्य पर्यावरणीय संतुलन की दिशा में एक जिम्मेदारी का हिस्सा है। जब यह सड़क पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगी। उसके बाद भी हम इस मार्ग पर और अधिक पौधरोपण करेंगे। उन्होंने बताया कि हमारा प्रयास केवल कटे पेड़ों की भरपाई तक सीमित नहीं है, बल्कि यह कार्य ग्लोबल वार्मिंग जैसी वैश्विक समस्या से निपटने की दिशा में भी एक योगदान है। देवदार जैसे स्थायी और पर्यावरण के अनुकूल पेड़ इस क्षेत्र के पारिस्थितिक तंत्र के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। संस्था का मानना है कि सड़क निर्माण जैसे विकास कार्यों के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी समान प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article