{"_id":"5ba913fa867a557ec524caa3","slug":"101537807354-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात के लिए नेरवा शिमला मार्ग अवरूद्घ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात के लिए नेरवा शिमला मार्ग अवरूद्घ
Updated Mon, 24 Sep 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेरवा-शिमला मुख्य मार्ग
नाकोड़ा के समीप बाधित
नेरवा। भारी बरसात से नेरवा-शिमला मुख्य मार्ग सहित दर्जनों संपर्क मार्ग अवरुद्ध हो चुके हैं। नेरवा-शिमला मुख्य मार्ग नाकोड़ा के समीप भूस्खलन के चलते अवरुद्ध है। हालांकि लोक निर्माण विभाग की मशीनें और जगह-जगह तैनात लेबर बंद रास्तों को खोलने के लिए प्रयास कर रही हैं, लेकिन तेज बारिश के चलते विभाग को सड़कों को बहाल करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
इसके अलावा झिकनीपुल-माटल,नेरवा क्यारनु, नेरवा-पेदग, नेरवा-नावी, नेरवा-जनोग, नेरवा हलाऊ, गुम्मा-पबान, हरिपुरधार-मझौली, मझौली-बाग, मझौली-चंजाह, नौरा-कुलग, सैंजखड़-डाक शिराड़ आदि दर्जनों रूट भूस्खलन के चलते बंद पड़े हैं। नेरवा से होकर बहने वाली शालवी नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी करते एडवायजरी जारी की है। तहसीलदार नेरवा ऋषभ शर्मा ने लोगों से अपील की है कि नदी-नालों के नजदीक ना जाएं। बच्चों और अन्य परिजनों व पालतू पशुओं को भी नदी नालों के समीप ना जाने दें। जिन लोगों के घर नदी-नालों के अधिक समीप हैं, वह सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं।