फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   ठियोग में एसएफआई ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

ठियोग में एसएफआई ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

Wed, 08 Aug 2018 10:17 PM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
ठियोग में एसएफआई ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला
विज्ञापन

प्रदेश में छात्र संघ चुनाव हो बहाल : एसएफआई
अमर उजाला ब्यूरो
ठियोग (रामपुर बुशहर)। एसएफआई इकाई ठियोग ने एसएफआई राज्य कमेटी के आह्वान पर बुधवार को कॉलेज में छात्र संघ चुनाव की बहाली को लेकर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। इकाई ने कहा कि मौजूदा सरकार पूर्व में कांग्रेस सरकार की तर्ज पर ही छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन कर रही है। एसएफआई का आरोप है कि वर्तमान भाजपा सरकार गैर लोकतांत्रिक है। इसलिए दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में छात्रों को अपना प्रतिनिधि चुनने के अधिकार से वंचित रखना चाहती है।

एसएफआई इकाई ठियोग के सचिव आशीष वेक्टा के अनुसार महाविद्यालयों में छात्रों द्वारा चुना हुआ मंच न होने के कारण छात्रों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। छात्र अपनी मांगों को प्रशासन के समक्ष नहीं रख पा रहा है। यदि छात्र अपनी समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखता भी है, तो प्रशासन द्वारा उसे अनसुना किया जाता है। ठियोग इकाई ठियोग के अध्यक्ष जगेश्वर ने बताया कि छात्र संघ चुनाव की बहाली को लेकर एसएफआई ने निर्णायक आंदोलन का आगाज कर दिया है, जब तक प्रदेश सरकार चुनाव बहाल नहीं करती, एसएफआई आंदोलन करती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed