{"_id":"5b5749cd4f1c1b6f548b657b","slug":"101532447181-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरोग से ठियोग तक बस चलाने की एबीवीपी ने मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरोग से ठियोग तक बस चलाने की एबीवीपी ने मांग
Updated Tue, 24 Jul 2018 09:16 PM IST
विज्ञापन
सरोग से ठियोग तक चलाई जाए बस
एबीवीपी ने परिवहन निगम के खिलाफ खोला मोर्चा
विद्यार्थियों ने रैली निकाल कर किया विरोध प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
ठियोग (रामपुर बुशहर)। सरोग से ठियोग कॉलेज तक बस चलाने की मांग को लेकर मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने परिवहन निगम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संगठन के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज से परिवहन निगम कार्यालय ठियोग तक रैली निकाल कर विरोध-प्रदर्शन किया।
परिषद के कार्यकर्ताओं ने ठियोग बस अड्डे में स्थित परिवहन निगम कार्यालय का घेराव कर नारेबाजी की और निगम से ठियोग सरोग कॉलेज बस चलाने की मांग की। परिषद के कार्यकर्ताओं का कहना है कि बस न चलने की वजह से छात्र और छात्राओं को कॉलेज पहुंचने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इससे पहले जिला संयोजक सुरेश शर्मा की अगुवाई में परिषद ने कॉलेज प्राचार्य को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें कॉलेज में बस शुरू करने, कॉलेज में कन्या छात्रावास में लड़कियों की रहने की सुविधा जल्द दिए देने, ऑडिटोरियम का काम जल्द शुरू करवाने और कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए वर्दी का कोट की अनिवार्यता खत्म करने की मांग उठाई। परिषद ने कॉलेज प्रशासन को मांगे पूरी न करने पर आंदोलन करने और क्रमिक अनशन शुरू करने की चेतावनी भी दी है।