फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   प्रात: 9:55 बजे सायरन बजा, बचाव में जुटीं रेस्क्यू टीमें

प्रात: 9:55 बजे सायरन बजा, बचाव में जुटीं रेस्क्यू टीमें

Thu, 08 Feb 2018 09:33 PM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 09:33 PM IST
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। सुबह 9:55 में सायरन बजते ही आनी में भूकंप से बचाव के लिए रेस्क्यू टीमों तुरंत जुट गईं। विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और जनता निर्धारित स्थान पर पहुंच गए। यहां पर प्रशासन ने अस्थायी शिविर भी लगाए थे। आनी में भूकंप के बाद राहत कार्यों के लिए वीरवार को मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रशासन ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को बुलाया था। प्रशासन, पुलिस दल, अग्निशमन, होमगार्ड और अन्य विभागों के अधिकारी और कर्मचारी हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विश्राम गृह आनी में जुटे। इसे भूकंप प्रभावित क्षेत्र बनाया गया था। विश्राम गृह आनी, हिमालय मॉडल स्कूल आनी दोनों घटना स्थलों से 20 जख्मी व्यक्तियों को राहत शिविर में पहुंचाया गया। इनमें से 9 पुरुष और 11 महिला थीं, जिन्हें तुरंत शिविर में लाया गया, जहॉ उनका प्राथमिक उपचार किया गया। घायलों में से 7 की हालत नाजुक थी, जिनकी प्राथमिक उपचार के वाद मृत्यु हो गई। इनमें 4 महिला और 3 पुरुष शामिल थे। गंभीर रूप से घायल एक पुरुष और एक महिला को शिमला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। अन्य घायल दो पुरुष और दो महिलाओं को एंबुलेंस से महात्मा गांधी चिकित्सा परिसर रामपुर के लिए उपचार को भेजा गया। शेष 7 जख्मी को आनी अस्पताल में हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस से पहुंचाया गया। यहां उन्हें चिकित्सा जांच और उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। भूकंप से भवनों को हुए नुकसान का आकलन किया गया। भूकंप से अनुमानित नुकसान 30 लाख का आंका गया है। सभी घायल और मृतकों के परिजनों को मौके पर प्रशासन की ओर से अग्रिम राहत राशि वितरित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed