फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   किन्नौर में एसडीएम ने शुरू की डीबीटी योजना

किन्नौर में एसडीएम ने शुरू की डीबीटी योजना

Thu, 01 Feb 2018 09:56 PM IST
Updated Thu, 01 Feb 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रिकांगपिओ (किन्नौर)।
किन्नौर जिला के मुख्यालय रिकांगपिओ में वीरवार को उपमंडलाधिकारी डॉ. अवनिंद्र कुमार ने खादों पर मिलने वाली प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के लागू होने से खाद वितरण प्रणाली में पारदर्शिता आएगी और किसान-बागवानों को इसका काफी लाभ मिलेगा। डॉ. अवनिंद्र कुमार ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य जिले में खाद की वितरण प्रणाली और मौजूदा सिस्टम में पारदर्शिता लाना है। पूर्व में खाद की जो सब्सिडी खाद निर्माता कंपनी को दी जाती थी, अब वह रिटेलर द्वारा पीओएस (प्वाइंट ऑफ सेल) मशीन के माध्यम से आधार एवं अन्य मानक पहचान पत्र के बायोमीट्रिक सत्यापन के फलस्वरूप संबंधित खाद निर्माता कंपनी को प्राप्त होगी। केवल वैध लाइसेंस होल्डर परचून खाद विक्रेता, सहकारी सभाओं और डिपो होल्डरों को पीओएस मशीन आवंटित की जाएगी। जिला किन्नौर में केवल पीओएस मशीन द्वारा ही खाद विक्रय की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने पर नियमानुसार विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि रिटेलर इस पीओएस मशीन से अपनी बिक्री एवं स्टॉक रिपोर्ट भी निकाल सकते हैं। इस सिस्टम के लागू होने के बाद समूचे जिले में खादों की उपलब्धता एवं जिलेवार ऑनलाइन निगरानी की जा सकती है।

जिला कृषि अधिकारी बलवीर सिंह ने बताया कि डीबीटी योजना से जिले के कृषि क्षेत्र में डिजिटल सेवा को बढ़ावा मिलेगा। उर्वरक में डीबीटी परियोजना पूर्णतय कंप्यूटरीकृत है और कृषि विभाग की मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना को भी भविष्य में योजना से लिंक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed