फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   10 rupees will have to be paid for OPD registration at the veterinary hospital in Rohru

Rampur Bushahar News: पशु चिकित्सालय रोहड़ू में ओपीडी पंजीकरण के देने होंगे 10 रुपये

Tue, 27 Jan 2026 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jan 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
. उपचार के हिसाब से 2100 रुपये तक लगेगा सर्विस चार्ज
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। पशु चिकित्सालय रोहड़ू में सर्विस चार्ज लेना शुरू कर दिया है। 10 रुपये से लेकर 2100 रुपये तक के चार्ज उपचार के हिसाब से तय किए गए हैं। पशु चिकित्सालय रोहड़ू प्रदेश का पहला ऐसा वेटरनरी अस्पताल बना है, जहां लोगों से सर्विस चार्ज लिए जा रहे हैं। अस्पताल में रोगी कल्याण समिति की तर्ज पर ब्लू क्रॉस सोसायटी का गठन किया गया है। सर्विस चार्ज से एकत्रित होने वाली धनराशि को सोसायटी की ओर से पशु चिकित्सालय के सुदृढीकरण, लावारिस पशुओं के उपचार और पशु कल्याण पर खर्च किया जाएगा। ओपीडी में पंजीकरण के लिए दस रुपये की पर्ची काटनी होगी। इसके बाद नैदानिक प्रक्रियाओं में ऑटोस्कोपी और ऑप्थेल्मोस्कोपी के 50 रुपये, दूथ पीएच परीक्षण के 10 रुपये, मल परीक्षण के 25 रुपये लिए जाएंगे। पालतू जानवरों की मेजर शल्य चिकित्सा के 500 रुपये और माइनर प्रक्रिया के 100 रुपये लिए जाएंगे। ऑर्थोपेडिक प्रक्रियाओं में पीओपी के 250 रुपये, थामस सिप्लंट के 250 रुपये, इंट्रामेडुलरी पिनिंग के 1100 रुपये, हड्डी में प्लेट डालने के 2100 रुपये और ईएसएफ के 1100 रुपये लिए जाएंगे। बड़े जानवरों की सी सेक्शन और ईएसएफ प्रक्रियाओं के 1100 रुपये और छोटी प्रक्रियाओं के 250 रुपये लिए जाएंगे। छोटे जानवरों की अल्ट्रासोनोग्राफी के लिए 200 रुपये से 500 रुपये चार्ज निर्धारित किए हैं। पशु चिकित्सालय राेहड़ू उपमंडल का सबसे बढ़ा अस्पताल है, जहां रोजाना पचास से अधिक ओपीडी रहती है। हर सप्ताह छह से अधिक पशुओं की सर्जरी की जाती है। पशुओं का टीकाकरण किया जाता है। अभी तक अस्पताल में सभी सेवाएं निशुल्क दी जा रही हैं। अब पशु चिकित्सालय रोहड़ू में अपने पशुओं का इलाज करवाने आए लोगों को सभी सेवाओं का चार्ज देना होगा।


सर्विस चार्ज एसडीएम रोहड़ू की अध्यक्षता में गठित सोसायटी ने तय किए हैं। सर्विस चार्ज से एकत्रित होने वाली राशि को पशु कल्याण पर ही खर्च किया जाएगा। पशु चिकित्सालय का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। -- डाॅ. मोहिंद्र ठाकुर, उपमंडलीय पशु चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article