{"_id":"61e1be69e911c701964d2b50","slug":"10-percent-increse-salary-of-bhima-kali-temple-saranha-employeea-rampur-hp-news-sml3967018116","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां भीमाकाली मंदिर न्यास कर्मियों का वेतन 10 प्रतिशत बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां भीमाकाली मंदिर न्यास कर्मियों का वेतन 10 प्रतिशत बढ़ा
विज्ञापन
10 percent increse salary of bhima kali temple saranha employeea
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। मां भीमाकाली मंदिर न्यास के तहत कार्य कर रहे कर्मचारियों के वेतन में 10 प्रतिशत बढ़ोतरी की गई है। न्यास के इस नए फरमान से करीब 40 कर्मचारियों के वेतन में 10 फीसदी का इजाफा होगा। शुक्रवार को सराहन में हुई न्यास की बैठक में विभिन्न फैसले लिए गए।
मां भीमाकाली मंदिर न्यास समूह की बैठक शुक्रवार को सराहन में हुई। इसकी अध्यक्षता एसडीएम रामपुर एवं न्यास उपाध्यक्ष यादवेंद्र पॉल ने की। बैठक में न्यास समूह के आय-व्यय का ब्योरा रखा गया। आगामी कार्यों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। न्यास के उपाध्यक्ष ने बताया कि सराहन में 1.60 करोड़ से लंगर हाल का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। माता श्राईकोटी मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य भी पूरा हो गया है।
इस मंदिर पर 1.56 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं। मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए खर्च राशि का वहन मंदिर न्यास ने स्वयं किया है। बैठक में सराहन स्थित मंदिरों की छतों के स्लेट बदलने, सराहन स्थित पार्क का सौंदर्यीकरण करने, न्यास के 12 मंदिरों में साइन बोर्ड लगाने का निर्णय लिया गया। बैठक का अहम फैसला कर्मचारियों की वेतन बढ़ोतरी का रहा। न्यास के अधीन कार्य कर रहे कर्मचारियों के वेतन में 10 प्रतिशत बढ़ोतरी की गई है, जिससे न्यास के 40 कर्मचारी लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
इससे न्यास पर करीब 2 लाख रुपये का बोझ बढ़ेगा। बैठक में न्यास की ओर से की जाने वाली रिकवरी को लेकर उपाध्यक्ष यादवेंद्र पॉल ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने न्यास प्रबंधन को तय समय पर और नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए। इस मौके पर मंदिर न्यास के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी, ट्रस्टी दीपक सूद, एसपी नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।
--