{"_id":"66d8611a036eae339706c9a6","slug":"00-meter-road-caved-in-seripul-traffic-stopped-ani-kullu-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-121232-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सेरीपुल में 100 मीटर सड़क धंसी <bha>;<\/bha> आवाजाही ठप, चार पंचायतों के ग्रामीणों की बढ़ीं दुश्वारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सेरीपुल में 100 मीटर सड़क धंसी <bha>;</bha> आवाजाही ठप, चार पंचायतों के ग्रामीणों की बढ़ीं दुश्वारियां
विज्ञापन
सेरीपुल में करीब 100मीटर सड़क धंसने से ठप हुआ यातायात
बागवानों को मंडी पहुंचाना मुश्किल हुआ सेब, झेल रहे आर्थिक मार
लोक निर्माण विभाग के लिए सड़क बहाल करना हुआ मुश्किल
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर के 12/20 क्षेत्र के हजारों लोगों की दुश्वारियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मंगलवार रात को फिर से तकलेच-देवठी मार्ग पर सेरीपुल में करीब 100 मीटर सड़क पूरी तरह से धंस गई है। ऐसे में यहां से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई है। भूमि धंसने के कारण क्षेत्र के हजारों ग्रामीण परेशानियां झेल रहे हैं, वहीं सेब सीजन में जुटे बागवानों को अपनी नकदी फसल मंडी पहुंचाना परेशानियों भरा बना हुआ है। सड़क बाधित होने के कारण बागवानों को खासी आर्थिक मार झेलनी पड़ रही है। लोक निर्माण विभाग भी समस्या का स्थायी समाधान करने में कामयाब नहीं हो पा रहा है।
गौर हो कि बीते अगस्त माह की शुरुआत में ही तकलेच-देवठी मार्ग पर सेरीपुल के पास सड़क धंसने का सिलसिला शुरू हो गया था। इसके चलते कई दिनों तक यातायात अवरुद्ध रहा। सोमवार रात को हुई भारी बरसात के बाद सेरीपुल में फिर से भूमि धंसने का क्रम शुरू हो गया। मंगलवार रात को यहां फिर 100 मीटर सड़क का हिस्सा पूरी तरह से धंस गया है। ऐसे में इस जगह पर भूमि धंसने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। लोक निर्माण विभाग को यहां सड़क बहाल रखने और सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखना चुनौतियों भरा बना हुआ है। मार्ग बाधित होने से क्षेत्र की चार पंचायतों काशापाट, देवठी, मुनिश और कूहल के हजारों ग्रामीणों को आवाजाही करना मुश्किल हो गया है।
क्षेत्र में सेब सीजन जोरों से चल रहा है, लेकिन यातायात व्यवस्था ठप होने के कारण बागवान सेरीपुल तक सेब की फसल पहुंचा रहे हैं। बागवान सड़क की एक ओर वाहन खड़े कर सेब की पेटियों को दूसरी ओर पहुंचाने को मजबूर हैं। बागवानों को सेब ढुलाई के 30 से 80 रुपये तक चुकाने पड़ रहे हैं। ऐसे में बागवानों पर दोहरी मार पड़ रही है। बागवानों ने प्रदेश सरकार और लोक निर्माण विभाग से त्वरित राहत पहुंचाने की मांग की है, ताकि सेब की फसल समय रहते मंडी पहुंच सके। सेरीपुल में लगातार खराब हो रही सड़क की हालत को सुधारना लोक निर्माण विभाग के लिए भी मुश्किल भरा बना हुआ है। लगातार भूमि धंसने से निजात दिलाने का विभाग वर्षों से कोई स्थाई समाधान नहीं कर पा रहा है। हर वर्ष बरसात के मौसम यहां सड़क धंसनी शुरू हो जाती है। हर वर्ष ग्रामीण और बागवान इस समस्या का दंश झेलने को मजबूर हैं। वहीं, लोक निर्माण विभाग तकलेच के सहायक अभियंता शोभा राम ने बताया कि सेरीपुल में भारी बारिश को कारण सड़क बाधित हो गई है। मौसम अनुकूल होते ही सड़क बहाल कर दी जाएगी।