{"_id":"7cecfac706c75bf08392ec33ef18764a","slug":"ramdev-statement-on-manmohan-and-rahul","type":"story","status":"publish","title_hn":"'भोंदू और पप्पू का राज अब होगा खत्म'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'भोंदू और पप्पू का राज अब होगा खत्म'
अमर उजाला, कांगड़ा
Updated Thu, 12 Sep 2013 08:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा के पालमपुर में योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि ओम के देश में अब रोम का राज नहीं चलेगा।
विज्ञापन
यूपीए सरकार और कांग्रेस पर सीधा प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि इस पार्टी का अंत करने का वक्त आ गया है।
अप्रत्यक्ष तौर पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए बाबा ने कहा कि भोंदू और पप्पू का राज अब खत्म होगा।
भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार के 80वें जन्म दिवस पर बृहस्पतिवार को पालमपुर पहुंचे बाबा रामदेव ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला।
उन्होंने कहा कि देश में राजनीतिक शून्य है। लगता नहीं कि देश में कोई प्रधानमंत्री है।
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए योग गुरु रामदेव ने कहा कि वह एक दूरदर्शी और सक्षम नेता हैं। उनके लिए अगर जरूरत पड़ी तो वे लालकृष्ण आडवाणी को हठ योग से मनाएंगे।
विज्ञापन
समारोह के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि वह भाजपा के प्रवक्ता नहीं हैं लेकिन नरेंद्र मोदी का मुद्दों पर समर्थन करते हैं। मोदी को दंगों पर घेरने वाले कांग्रेसी यह बताए कि 1947 का गदर किसने कराया।
विज्ञापन
उन्होंने हिमाचल की मौजूदा सरकार पर टिप्पणी करते हुए कहा कि इन्हें योगपीठ नहीं बल्कि भोग पीठ चाहिए। उन्होंने कहा कि शांता जैसे बेदाग और दूरदर्शी नेताओं की संसद में जरूरत है।