फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rakesh Jamwal said Minister Jagat Negi statement is shameful Congress is speaking the language of Pakistan

Himachal News: राकेश जमवाल बोले- मंत्री जगत नेगी का बयान शर्मनाक, कांग्रेस पाकिस्तान की भाषा बोल रही

Mon, 28 Apr 2025 07:37 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 28 Apr 2025 07:37 PM IST
सार

राजस्व मंत्री जगत नेगी की ओर से दिए गए बयान पर भाजपा के मुख्य प्रवक्ता राकेश जमवाल ने हमला बोला। राकेश जमवाल ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को न तो राष्ट्रहित की समझ है, न ही भारत की सुरक्षा नीति का सम्मान।

विज्ञापन
Rakesh Jamwal said Minister Jagat Negi statement is shameful Congress is speaking the language of Pakistan
भाजपा के मुख्य प्रवक्ता राकेश जमवाल - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

भाजपा के मुख्य प्रवक्ता राकेश जमवाल ने कहा कि राजस्व मंत्री जगत नेगी की ओर से सोमवार को दिए गए बयान से एक बार फिर साबित कर दिया कि कांग्रेस के नेताओं को न तो राष्ट्रहित की समझ है, न ही भारत की सुरक्षा नीति का सम्मान। जगत नेगी ने कहा कि पाकिस्तान के लोगों को वापस भेजना और पानी रोकना कोई बड़ी बात नहीं है।

विज्ञापन


सोमवार को जारी प्रेस बयान में जमवाल ने कहा कि यह बयान सीधे-सीधे पाकिस्तान के सुर में सुर मिलाने जैसा है और देश के स्वाभिमान पर खुला हमला है। उन्होंने कहा कि जगत नेगी के इस बयान से यह साफ हो गया है कि कांग्रेस आज भी पाकिस्तान के प्रति नरम रवैया अपनाने वाली पार्टी है। अगर कांग्रेस में जरा भी देशभक्ति बाकी होती, तो ऐसे मंत्री को तुरंत मंत्रिमंडल से बाहर कर दिया जाता लेकिन कांग्रेस अब अपनी नापाक मानसिकता को उजागर करने से डरती नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि क्या यह वही पार्टी नहीं है जिसने हमेशा पाकिस्तान से दोस्ती की बात की? जिसने 26/11 के हमले के बाद भी पाकिस्तान को सर्वाधिक प्रिय राष्ट्र का दर्जा देने की वकालत की थी? जमवाल ने कहा कि जगत नेगी का यह कहना कि मोदी बड़ी-बड़ी बातें करते हैं पर परिणाम नहीं निकलते, यह न केवल झूठ है, बल्कि हमारी सेना और सुरक्षाबलों के शौर्य का अपमान भी है। मोदी सरकार ने पाकिस्तान को हर मोर्चे पर घेरा है, और कांग्रेस के नेताओं को यह सब बर्दाश्त नहीं हो रहा। यह वही कांग्रेस है जो सत्ता में रहते हुए भी अपने दरवाजे पाकिस्तान के लिए खोले रखती है। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस पार्टी में एक भी राष्ट्रभक्त सदस्य बाकी है, तो वह तुरंत इस देशद्रोही बयान पर कार्रवाई करें और जगत नेगी को उनके पद से हटा दें। कांग्रेस का यह असली चेहरा अब छुप नहीं सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed