फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rajan sushant statement over india vs pak match in dharamsala.

किसी भी राज्य में न हो पाक के साथ मैच: सुशांत

Sat, 05 Mar 2016 07:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 05 Mar 2016 07:23 PM IST
विज्ञापन
Rajan sushant statement over india vs pak match in dharamsala.
आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक राजन सुशांत ने कहा केवल मित्र राष्ट्रों के साथ ही भारत का क्रिकेट मैच होना चाहिए। (फाइल फोटो) - फोटो : ब्यूरो

आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक राजन सुशांत ने कहा कि पाकिस्तान के साथ भारत का मैच किसी भी राज्य में नहीं होना चाहिए। हमारे देश में क्रिकेट मैच केवल मित्र राष्ट्रों के साथ ही होना चाहिए। उन्होंने जेटली के केंद्रीय बजट को यूपीए सरकार के पिछले बजट से भी निकृष्ट करार दिया।

विज्ञापन


एलान किया कि जनविरोधी बजट के विरोध में नौ मार्च को शिमला में सांकेतिक धरना दिया जाएगा। राज्यपाल के माध्यम से राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को ज्ञापन दिया जाएगा। प्रत्येक जिले में उपायुक्तों को ज्ञापन सौंपकर विरोध किया जाएगा। सुशांत शनिवार को प्रेस क्लब शिमला में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में राजन सुशांत ने कहा कि वे भारत-पाक मैच मामले में मेजर विजय सिंह मनकोटिया की लाइन ऑफ एक्शन का समर्थन करते हैं। हिमाचल में ज्यादा से ज्यादा खेल होने चाहिए। क्रिकेट मैच भी होने चाहिए, मगर से मित्र राष्ट्रों के साथ। शहीदों की भावनाओं का आदर करते हुए भारत-पाक मैच देश के किसी भी राज्य में नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि आम बजट गांव, मजदूर, किसान, विद्यार्थी, महिला, कर्मचारी, दुकानदार, व्यवसायी आदि सभी वर्गों का विरोधी है। रक्षा क्षेत्र के बजट में 30 प्रतिशत तक कटौती की है। ऐसा लगता है कि मोदी सरकार अदानी और अंबानी के इशारे पर ही चल रही है। इससे महंगाई बढ़ेगी।


केजरीवाल से बैठक की, सुलझ गया मामला- आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने के मामले में राजन सुशांत ने कहा कि उन्होंने इस्तीफा नामंजूर होने के बाद अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। कुछ मसले थे, जिस वजह से इस्तीफा दिया था। बैठक में वे सुलझ गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed