फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rain and snowfall are predicted in the higher reaches of Himachal Pradesh on December 20 and 21

Himachal Weather: हिमाचल में 20 और 21 दिसंबर को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान, जानें

Thu, 18 Dec 2025 01:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 18 Dec 2025 01:00 AM IST
सार

20 और 21 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। इससे पहाड़ी इलाकों में ठंड और बढ़ने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Rain and snowfall are predicted in the higher reaches of Himachal Pradesh on December 20 and 21
शिमला में बुधवार को शाम के समय मौसम में रही ठंडक। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर, सिरमौर और मंडी जिलों में घने कोहरे ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। जलाशयों और निचले इलाकों में सुबह और शाम के समय दृश्यता बेहद कम रहने से सड़कों पर वाहनों की रफ्तार तक थम रही है। कई स्थानों पर वाहन रेंग-रेंगकर चल रहे हैं। भाखड़ा डैम क्षेत्र में बुधवार सुबह कोहरा इतना घना रहा कि विजिबिलिटी घटकर 50 मीटर तक पहुंच गई। इससे राष्ट्रीय और राज्य मार्गों पर यातायात प्रभावित हुआ।

विज्ञापन

वहीं, कालाअंब क्षेत्र में भी घने कोहरे के कारण वाहन चालकों को बेहद धीमी गति से सफर करना पड़ा। कोहरे के चलते हल्के और भारी वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने वीरवार को भी जलाशयों से सटे जिलों में सुबह और शाम को कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया है। वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने, धीमी गति से वाहन चलाने और फॉग लाइट का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बुधवार को मौसम साफ रहा। दिन के समय धूप खिलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली, लेकिन रात के समय तापमान में गिरावट दर्ज की गई। 20 और 21 दिसंबर को प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। इससे पहाड़ी इलाकों में ठंड और बढ़ने की संभावना है। मंगलवार रात को राज्य के 12 स्थानों पर न्यूनतम पारा 5 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

मंगलवार रात को कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान 6.0 और ताबो में माइनस 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। राजधानी शिमला में रात का पारा लगातार दूसरे दिन भी 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिला कुल्लू व लाहौल घाटी में भी बुधवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही। रोहतांग दर्रा, शिंकुला दर्रा और ग्रांफू के साथ जलोड़ी दर्रा में वाहनों की आवाजाही जारी है। इन जगहों पर सैलानियों की भीड़ उमड़ रही है।

मंगलवार रात को सुंदरनगर में न्यूनतम तापमान 3.5, भुंतर में 2.6, कल्पा में 3.4, धर्मशाला में 9.6, ऊना में 7.5, नाहन में 9.8, पालमपुर में 7.0, सोलन में 4.6, मनाली में 3.9, कांगड़ा में 5.6, मंडी में 4.6, बिलासपुर में 5.5, हमीरपुर में 4.2, कुफरी में 9.2, नारकंडा में 7.1, रिकांगपिओ में 5.5, बरठीं में 3.1, पांवटा साहिब में 9.0, सराहन में 5.1, देहरागोपीपुर में 8.0, बजाैरा में 2.8 और नेरी में 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

धर्मशाला में टूटा गर्मी का रिकॉर्ड, दिसंबर का सबसे ज्यादा पारा दर्ज
प्रदेश में चढ़ते पारे के बीच बुधवार को धर्मशाला में गर्मी का रिकॉर्ड टूट गया। बुधवार का दिन धर्मशाला में दिसंबर के दौरान सबसे अधिक गर्म रहा। धर्मशाला में अधिकतम तापमान 26.0 डिग्री दर्ज हुआ, इससे पूर्व साल 2010 में 25.4 डिग्री पारा रिकॉर्ड हुआ था।

क्षेत्र अधिकतम तापमान
सोलन  28.0
ऊना 26.0
धर्मशाला  26.0
हमीरपुर 25.2
कांगड़ा  25.0
बिलासपुर 23.9
मंडी  23.6
शिमला 19.0
नाहन 19.0
मनाली 17.5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed