{"_id":"487756cc-e580-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"rain-alert-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल अलर्ट: 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल अलर्ट: 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
शिमला/ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2013 08:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने अगले 72 घंटों के दौरान हिमाचल के पांच जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इनमें सिरमौर, सोलन, बिलासपुर, हमीरपुर और ऊना जिले शामिल हैं।
विज्ञापन
शिमला, कांगड़ा और मंडी के कुछ हिस्सों में भी बादल सामान्य से ज्यादा बरस सकते हैं। इस चेतावनी के बाद मुख्य सचिव सुदृप्त राय ने संबंधित सभी जिला उपायुक्तों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने भी अपनी वेबसाइट के जरिये अलर्ट जारी कर दिया है। आपदा प्रबंधन के लिहाज से सभी डीसी को तैयारियां करने को कहा गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि मानसून की बारिशें राज्य में पहले से ही हो रही हैं। लेकिन अब उत्तरी पाकिस्तान और जम्मू कश्मीर से पश्चिमी विक्षोभ उठा है।
विज्ञापन
इससे सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। एहतियातन सभी को इसकी सूचना दे दी गई है। इसी बीच ऊना, सिरमौर, सोलन, हमीरपुर, चंबा समेत विभिन्न जिलों में अलर्ट घोषित कर दिया गया है।
जिला स्तर पर बैठकों के बाद आपदा प्रबंधन टीमों को भी अलर्ट किया गया है। लोगों को नदियों एवं खड्डों- नालों से दूरी बनाए रखने को कहा गया है। विभिन्न विभागों को किसी भी आपदा से निपटने को तैयार रहने के लिए कहा गया है।
स्थगित करें अनावश्यक यात्रा
शिमला। विशेष सचिव राजस्व डा. अमनदीप गर्ग ने बताया कि जिला उपायुक्तों को मुख्य सचिव के माध्यम से अलर्ट रहने को कहा गया है। इस दौरान आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की सलाह है कि लोग अनावश्यक यात्रा स्थगित करें और बाढ़ या भूस्खलन प्रोन क्षेत्रों से दूर रहें।