फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Private company will buy quality apples at Rs 85 per kg Adani Agrofresh Limited

Himachal: गुणवत्तायुक्त सेब 85 रुपये किलो खरीदेगी निजी कंपनी, अदाणी के स्पर्धा में उतरने से मिलेंगे अच्छे दाम

Sun, 24 Aug 2025 10:28 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 24 Aug 2025 10:28 AM IST
सार

अदाणी एग्रोफ्रेश लिमिटेड गुणवत्तायुक्त सेब को 85 रुपये प्रति किलो के हिसाब से खरीदेगी। बता दें कि अदाणी ने वर्ष 2023 में 95 रुपये प्रति किलो की दर से गुणवत्तापूर्ण सेब खरीदा था। 

विज्ञापन
Private company will buy quality apples at Rs 85 per kg Adani Agrofresh Limited
डिजाइन फोटो। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में सेब सीजन के पीक पर जाने के बाद अदाणी एग्रोफ्रेश लिमिटेड मार्केट में उतर गई है। कंपनी गुणवत्तायुक्त सेब को 85 रुपये प्रति किलो के हिसाब से खरीदेगी। यानी अदाणी एग्रोफ्रेश ने पिछले वर्ष से पांच रुपये प्रति किलो की दर से रेट बढ़ाए हैं। इसके स्पर्धा में उतरने से अब मंडियों में भी बागवानों को अच्छे दाम मिल सकते हैं।

विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि इन दिनों राज्य की मंडियों में गुणवत्ता वाला सेब भी बुरी तरह से पिट गया है। अच्छी किस्म का सेब भी 60 से 70 रुपये किलो तक रहा है। अदाणी ने वर्ष 2023 में 95 रुपये प्रति किलो की दर से गुणवत्तापूर्ण सेब खरीदा था। रेट 2023 से अभी भी 10 रुपये कम होंगे। यानी उस वक्त 95 रुपये प्रति किलो थे। इस बार यह पिछले वर्ष से पांच रुपये अधिक होंगे। ऐसे में अदाणी के खरीद स्पर्धा में आई मंदी से कुछ राहत मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अदाणी एग्रोफ्रेश के प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि शिमला रॉयल के दाम तय कर दिए गए हैं। 80 से 100 फीसदी रंग वाले प्रीमियम रॉयल सेब को 85 रुपये प्रति किलो रेट मिलेगा। यह लार्ज, मीडियम और स्मॉल ग्रेड को मिलेगा। इसी ग्रेड में अगर 60 से 80 फीसदी रंग होगा तो उसे 65 रुपये प्रति किलो दाम मिलेगा। सभी आकार के सेब का अगर 60 फीसदी से कम रहा तो 24 रुपये प्रति किलो रेट मिलेगा। इसी तरह एक्सट्रा लार्ज सेब को 80 से 100 फीसदी रंग आने पर 45 रुपये प्रति किलो की दर से खरीदा जाएगा।

विज्ञापन

एक्स्ट्रा स्मॉल 80 से 100 प्रतिशत रंग आने पर 75 रुपये किलो की दर से, इसी श्रेणी में एक्स्ट्रा एक्स्ट्रा स्मॉल सेब को 65 रुपये प्रति किलाे की दर से खरीदा जाएगा, जबकि पित्तू सेब की 45 रुपये प्रति किलो की दर से खरीद होगी। 60 से 80 फीसदी रंग की श्रेणी में एक्स्ट्रा लार्ज सेब को 35 रुपये, लार्ज, मीडियम व स्मॉल को 65 रुपये, एक्स्ट्रा स्मॉल को 55 रुपये, एक्सट्रा एक्सट्रा स्मॉल को 45 रुपये, पित्तू की 35 रुपये प्रति किलो की दर से खरीद होगी।

कब कहां होगी खरीद
अदाणी एग्रोफ्रेश रोहड़ू, रामपुर और टुटू पानी में 24 अगस्त, सैंज, जड़ोल टिक्कर में 25 अगस्त और रिकांगपिओ में 28 अगस्त को खरीद करेगा। इस वर्ष 25 हजार मीट्रिक टन सेब खरीद का लक्ष्य रखा गया है। पिछले वर्ष 20 हजार मीट्रिक टन सेब की खरीद की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed