फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Press conference of Revenue Minister Jagat Singh Negi

Himachal : मंत्री जगत सिंह नेगी बोले- चंद व्यापारियों को लाभ देने के लिए बच्चों की जान खतरे में डालना सही नहीं

Sun, 27 Jul 2025 05:53 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 27 Jul 2025 05:53 PM IST
सार

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि चंद व्यापारियों को लाभ देने के लिए कॉलेज को यहीं चलाकर बच्चों को खतरे में डालना सही नहीं है। वहीं, उन्होंने कहा कि थुनाग में भाजपा कार्यकर्ताओं और कुछ व्यापारियों ने तिरंगे का अपमान किया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Press conference of Revenue Minister Jagat Singh Negi
राजस्व और बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी (File Photo) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि चंद व्यापारियों को लाभ देने के लिए कॉलेज चलाकर बच्चों को खतरे में डालना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि थुनाग में भाजपा कार्यकर्ताओं और कुछ व्यापारियों ने तिरंगे का अपमान किया है। इन पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज हो सकता है। आम लोगों को राज्य सरकार के पुनर्वास कार्यों से राहत मिल रही है और उनकी ओर से कोई विरोध नहीं किया गया, मगर स्थानीय भाजपा नेता और व्यापारी ही इस मुद्दे को उठा रहे हैं। सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू खुद पूरे मामले को गंभीरता से देख रहे हैं। नेगी ने कहा कि भाजपा जो लोगों में आपदा राहत बांटने की बात कर रही है, उसमें भी पारदर्शिता नहीं है। उन्होंने कहा कि जो लोग कह रहे हैं कि मंत्री भाग गया तो वह उनसे यह कहना चाहते हैं कि क्या वह स्थायी तौर पर वहां रहने के लिए गए थे।

विज्ञापन

नेगी ने कहा कि वह मंडी में बारिश के कारण प्रभावित इलाकों में गए थे। वह राहत कार्यों का दौरा करने पहुंचे। इसमें जिले के उच्च अधिकारी भी बुलाए। शुरुआत गोहर से की। वह बगशाड़ से थुनाग पहुंचे। कुछ लोगों की एक ही मांग थी कि बागवानी का कॉलेज शिफ्ट न किया जाए। सरकार ने इसे सुरक्षित स्थान के लिए शिफ्ट किया। जो बच्चे किराये के मकानों में रहते थे, उनका कहना था कि 2023 और 2024 में भी इस तरह की घटनाएं हुईं। बच्चों का कहना था कि वे वापस हरगिज नहीं जाएंगे। सरकार ने विश्वविद्यालय से चर्चा के बाद यह फैसला लिया। सराज क्षेत्र में कोई जगह खाली नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिन लोगों के मकान बह गए, उनसे भी पूछा। जनता में कोई आक्रोश नहीं था। लंबाथाच के लिए जब आ रहे थे तो वहां लोग नारे लगा रहे थे। नेगी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष वहां के एक स्कूल में भी नहीं गए, जिसका परिसर गाद से भरा गया था। वहां तुरंत लोक निर्माण विभाग की जेसीबी भेजी गई। जिलास्तरीय उच्च समिति की बैठक भी बुलाई गई। तीन बजे से अधिक का समय था ताे मालूम हुआ कि भाजपा के कुछ कार्यकर्ता और व्यापारी वहां आए हैं। वे दबाव बना रहे थे कि कॉलेज को वहीं रखा जाए। उन्होंने कहा कि यह लोग जोर-जबरदस्ती करते हुए आए। अगला कार्यक्रम गोहर के अंदर था तो उन्होंने गाड़ी को घेरे रखा। वे दबाव बना रहे थे कि कॉलेज की बहाली की घोषणा की जाए। इन लोगों ने गाड़ी के राष्ट्रीय ध्वज का अपना किया। चप्पलनुमा वस्तु गाड़ी पर फेंकी। फिर गाड़ी के आगे खड़े हो गए और काले कपड़े फेंकते रहे।

विज्ञापन

जगत सिंह नेगी ने डॉ. बिंदल पर भी निशाना साधा कि वह थुनाग में शर्मनाक घटना घटने की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शर्मनाक घटना तो राष्ट्रीय ध्वज के अपमान की है। चंद व्यापारियों को लाभ देने के लिए कॉलेज को यहीं चलाकर बच्चों को खतरे में डालना सही नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed