फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Press conference of former Chief Minister and Leader of Opposition Jairam Thakur in Mandi

Himachal: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बोले- सुक्खू सैलरी देने की भी घोषणा करने वाले देश के पहले मुख्यमंत्री

Wed, 16 Oct 2024 04:54 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 16 Oct 2024 04:54 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी में प्रेस वार्ता कर सुक्खू सरकार पर निशाना साधा। जयराम ठाकुर ने कहा कि सीएम सुक्खू देश के ऐसे पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं जो हर माह दी जाने वाली कर्मचारियों की सैलरी की भी घोषणा करते हैं जैसे कोई बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली हो। 

विज्ञापन
Press conference of former Chief Minister and Leader of Opposition Jairam Thakur in Mandi
पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर प्रेस वार्ता करते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मंडी में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में चल रहे रेलवे प्रोजेक्ट में अपना शेयर न देने के चक्कर में प्रदेश सरकार जानबूझकर अड़ंगे डाल रही है जिससे तेजी से तैयार हो रहे ये प्रोजेक्ट अब बंद होने के कगार पर आ खड़े हुए हैं। एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल में रेलवे नेटवर्क को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं, जबकि दूसरी ओर प्रदेश की कांग्रेस सरकार ऐसा रवैया अपना रही है। ऐसे बड़े कार्यों के लिए केंद्र और प्रदेश की हिस्सेदारी रहती है, उसके पश्चात ही रेलवे विस्तारीकरण का कार्य सुचारू होता है, लेकिन हिमाचल की सुक्खू सरकार इन पैसों को नहीं दे रही है जिस कारण रेलवे लाइन के कार्य में विलंब हो रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू केंद्र पर दोष देना छोड़ें और रेलवे लाइन के कार्य हेतु प्रदेश की तरफ से तय राशि को शीघ्र जारी करें।

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी रेलवे लाइन को 75:25 अनुपात के तहत बनाया जा रहा है। इसमें 75 प्रतिशत भागीदारी केंद्र सरकार की जबकि 25 प्रतिशत भागीदारी प्रदेश सरकार की है, लेकिन प्रदेश सरकार अपनी भागीदारी का पैसा नहीं दे रही है। इसका 1441 करोड़ रुपये रेलवे बोर्ड को देने को है। वहीं, दूसरी तरफ चंडीगढ़-बद्दी रेलवे लाईन को 50-50 प्रतिशत की भागीदारी में बनाया जा रहा है। इसका पैसा भी राज्य सरकार नहीं दे रही है। इसका भी 185 करोड़ देने को है। जयराम ठाकुर ने बताया कि राज्य सरकार को रेलवे बोर्ड की कुल 1626 करोड़ की देनदारी है और इसके लिए अब बोर्ड के चेयरमैन ने प्रदेश के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर इसकी मांग की गई है। यदि सरकार इस पैसे को नहीं देती है तो प्रदेश में रेलवे लाइन का काम रूक जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार लगातार प्रदेश के विकास के लिए पैसा दे रही है लेकिन प्रदेश सरकार अपना शेयर न देकर यहां के विकास को रोकने का काम कर रही है। 
विज्ञापन

 

'सैलरी देने की भी घोषणा करने वाले देश के पहले मुख्यमंत्री'
जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश आर्थिक संकट से जूझ रहा है और इस बात को लेकर सीएम सुक्खू कई बार खुले मंच पर भी कह चुके हैं। लेकिन वो हमेशा अपने बयानों से पलटने का काम करते हैं। कभी कहते हैं कि आर्थिक संकट है और कभी कहते हैं कि आर्थिक संकट नहीं है। यदि आर्थिक संकट नहीं है तो फिर हर महीने बोल-बोल कर और नई-नई तारीखें तय करके वेतन और पेंशन क्यों देने पड़ रहे हैं। इस बार केंद्र से जो मदद प्राप्त हुई है तो उससे सीएम ने राहत की सांस ली है और अब एडवांस में सैलरी देने जा रहे हैं। पूरे देश में सैलरी देने के इस मॉडल को लेकर चर्चाएं हैं। ये देश के ऐसे पहले मुख्य बन गए हैं जो हर माह दी जाने वाली कर्मचारियों की सैलरी की भी घोषणा करते हैं जैसे कोई बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली हो। इस मौके पर मंडी सदर के विधायक अनिल शर्मा, प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, मंडी जिला भाजपा के अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा, जिला प्रवक्ता सुरेंद्र ठाकुर और जिला मीडिया प्रभारी राकेश वालिया सहित अन्य भाजपा नेता भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed