{"_id":"6829d5985c3e7e22e6091581","slug":"press-conference-of-deputy-chief-minister-mukesh-agnihotri-in-shimla-on-sunday-2025-05-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: मुकेश अग्निहोत्री बोले- एक हजार रूट होंगे जारी, होटलों और रेस्टहाउस में लगेंगे चार्जिंग स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: मुकेश अग्निहोत्री बोले- एक हजार रूट होंगे जारी, होटलों और रेस्टहाउस में लगेंगे चार्जिंग स्टेशन
Mon, 19 May 2025 01:00 AM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Mon, 19 May 2025 01:00 AM IST
सार
Mukesh Agnihotri: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शिमला में रविवार को आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि हिमाचल परिवहन विभाग 1 हजार नए रूट परमिट जारी करने जा रहा है। इसमें 422 रूट बसों और 350 मिनी मिडी 18 सीटर के होंगे।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री
- फोटो : अमर उजाल नेटवर्क
विस्तार
हिमाचल परिवहन विभाग 1 हजार नए रूट परमिट जारी करने जा रहा है। इसमें 422 रूट बसों और 350 मिनी मिडी 18 सीटर के होंगे। 350 रूटों के लिए निविदाएं आमंत्रित की जा चुकी है। 181 रूटों को निजी ऑपरेटरों के लिए आवंटित किया गया है। सरकार से बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान होंगे। हिमाचल के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बसों की कमी काफी हद तक दूर हो जाएगी। एक हजार नए रूटों आवंटित होने के साथ ही प्रदेश में अब बस रूटों की संख्या चार हजार हो जाएगी। निगम, निजी होटलों के अलावा अब रेस्टहाउस में भी चार्जिंग स्टेशन लगेंगे। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने यह जानकारी शिमला में रविवार को आयोजित प्रेसवार्ता में दी।
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि बीते एक साल में विभाग ने 26,812 परमिट जारी किए हैं। इनमें टैक्सी व अन्य व्यवसायिक वाहन शामिल है। बीते एक साल में हिमाचल में डेढ़ लाख नए वाहनों का पंजीकरण हुआ है। प्रदेश में 23 लाख वाहन पंजीकृत हो चुके हैं। हिमाचल में 16 लाख लाइसेंस धारक हो चुके हैं। एक वर्ष के भीतर प्रदेश में 1 लाख नए लाइसेंस बने हैं। इससे यह क्लीयर हो गया है कि हिमाचल में वाहनों का क्रेज दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।

उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2024-25 परिवहन विभाग की आय में 17 फीसदी का इजाफा हुआ है। इस अवधि में 912 करोड़ का राजस्व अर्जित किया है। 2023-24 के मुकाबले 132 करोड़ ज्यादा है। अब परिवहन विभाग ने 2025-26 में 1 हजार करोड़ का राजस्व अर्जित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र ने परिवहन विभाग में बड़े बदलाव किए हैं। विभाग के आधुनिकीकरण के लिए जो लक्ष्य निर्धारित किए थे उस पर हिमाचल ने बेहतर कार्य किया है। इसके लिए केंद्रीय मंत्रालय ने हिमाचल को इस साल 28.71 करोड़ की राशि ईनाम के तौर पर जारी किया है, जबकि पिछले साल 25 करोड़ दिया था।
25 लाख व इससे ज्यादा के बीके फैंसी नंबर
फैंसी नंबर परिवहन विभाग के लिए आय का साधन बना है। पहले यह नंबर सिफारिशों में मिलता था लेकिन ई नीलामी से फैंसी नंबर से परिवहन विभाग को 37 करोड़ की आय हुई है। 25 लाख व इससे ज्यादा के भी नंबर बिके हैं।
हिमाचल में बिछ रहा चार्जिज स्टेशन का जाल
हिमाचल प्रदेश में चार्जिंग स्टेशन का जाल बिछ रहा है। निगम के 11 और निजी होटलों में 65 चार्जिंग स्टेशन लगाए जा चुके हैं। सरकार के सभी रेस्ट हाउस में भी चार्जिंग स्टेशन लगाए जाएंगे। 6 ग्रीन कोरिडोर में 41 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन लगाने को तीन कंपनियों के साथ एमओयू साइन हो चुका है। इस साल 88 नए चार्जिंग स्टेशन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। 23 पेट्रोल पंप पर तेल कंपनियों ने अपने चार्जिंग स्टेशन लगा दिए हैं।
वाहनों की पासिंग ऑटोमेटिक
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 7 ऑटो मैटिक टेस्टिंग स्टेशन स्थापित किए जा रहे हैं। अब वाहनों की पासिंग ऑटोमेटिक तरीके से होगी। इसके अलावा सोलन व नादौन में वाहन स्क्रैप केंद्र शुरू हो चुके हैं। अभी तक 400 वाहन स्क्रैप हो चुके हैं। वाहन स्क्रैप यदि कोई करवाता है तो दूसरी बार वाहन लेने पर पंजीकरण में छूट दी जाती है। प्रदेश में बद्दी, रानीताल, बिलासपुर, मंडी, नालागढ़, हरोली व ऊना में भी स्क्रैप केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। प्रदेश के 10 बैरियर पर इंटेलिजेंस मैनेजमेेंट सिस्टम स्थापित किया गया है अभी तक 2571 लोग पकड़ में आ चुके हैं।