फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Pratibha Singh said congress will organize candle march across country with the slogan Vote Chor Gaddi Chhod

Himachal Congress: प्रतिभा सिंह बोलीं- 'वोट चोर गद्दी छोड़' के नारे के साथ कैंडल मार्च करेगी कांग्रेस

Wed, 13 Aug 2025 06:21 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 13 Aug 2025 06:21 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि 14 अगस्त को कांग्रेस देशभर में वोट चोर गद्दी छोड़ नारे के साथ कैंडल मार्च निकालेगी। शिमला में यह कैंडल मार्च प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह व उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के नेतृत्व में शाम 6:30 बजे शेरे पंजाब नाज से रिज मैदान पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा तक आयोजित होगा।
 

विज्ञापन
Pratibha Singh said congress will organize candle march across country with the slogan Vote Chor Gaddi Chhod
कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिशा-निर्देश पर कांग्रेस 14 अगस्त को देशभर में वोट चोर गद्दी छोड़ नारे के साथ कैंडल मार्च निकालेगी। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपने-अपने जिलों में भाजपा के वोट चोरी के विरोध में लोकतंत्र की रक्षा के लिए कैंडल मार्च में बढ़-चढ़कर भाग लेने को कहा है।

विज्ञापन


कैंडल मार्च में पार्टी के सभी नेताओं, पूर्व पीसीसी, जिला, ब्लॉक के पदाधिकारियों, अग्रणी संगठनों व विभागों के सभी पदाधिकारियों नगर निगम के सभी कांग्रेस पार्षदों की उपस्थिति सुनिश्चित की गई है। शिमला में यह कैंडल मार्च प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह व उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के नेतृत्व में शाम 6:30 बजे शेरे पंजाब नाज से रिज मैदान पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा तक आयोजित होगा।
विज्ञापन


प्रतिभा ने कहा है कि जिस प्रकार देश के लोकतंत्र, संविधान और सांविधानिक संस्थाओं को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है, उसके लिए देश को जागरूक करने की जरूरत है। उन्होंने पार्टी के सभी नेताओं कार्यकर्ताओं से देशहित में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करने और केंद्र की भ्रष्ट सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए आगे आने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी के वोट चोरी के खुलासे के बाद भाजपा पूरी तरह बौखलाई हुई है। कांग्रेस किसी भी सूरत में देश के लोकतंत्र, संविधान व सांविधानिक संस्थाओं से किसी भी प्रकार से खिलवाड़ सहन नही कर सकती और इसके लिए कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ देश के लोगों के साथ खड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed