फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Pratibha Singh said BJP should take cognizance of MP Kangana statement the language is condemnable

Himachal Pradesh: प्रतिभा सिंह बोलीं- सांसद कंगना के बयान पर भाजपा संज्ञान ले, भाषा है निंदनीय

Wed, 09 Apr 2025 06:44 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 09 Apr 2025 06:44 PM IST
सार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कंगना रनौत पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार की भाषा कंगना प्रयोग कर रही हैं, वह निंदनीय है। बीते दिनों वे मनाली में अपने निजी रेस्तरां का शुभारंभ करने ही आईं थीं। जनता की मांगों और समस्याओं से उन्हें कोई लेना-देना नहीं है। 
 

विज्ञापन
Pratibha Singh said BJP should take cognizance of MP Kangana statement the language is condemnable
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि भाजपा सांसद कंगना के बयान दुर्भाग्यपूर्ण है। हिमाचल सरकार के खिलाफ जिस प्रकार की भाषा कंगना प्रयोग कर रही हैं, वह निंदनीय है। प्रतिभा ने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को इस बाबत संज्ञान लेना चाहिए। एक चुने हुए सांसद की भाषा ठीक होनी चाहिए। वे कांग्रेस की सरकारों के विकास कार्यों से अंजान हैं, तभी ऐसी बातें कर रही हैं। प्रदेश के हितों की उन्हें बिल्कुल भी परवाह नहीं है। संसदीय क्षेत्र में कंगना के दर्शन नहीं होते हैं। बीते दिनों वे मनाली में अपने निजी रेस्तरां का शुभारंभ करने ही आईं थीं। जनता की मांगों और समस्याओं से उन्हें कोई लेना-देना नहीं है। प्रदेश के विकास में कंगना का कोई योगदान नहीं है। मंडी संसदीय क्षेत्र की आवाज तक कंगना दिल्ली में नहीं उठा रही हैं। प्रतिभा सिंह ने कहा कि अफसोस है कि भाजपा ने भी ऐसे व्यक्ति को सांसद बनाया है जो विकास की बातें करना तो दूर अनाप-शनाप बयानबाजी में व्यस्त हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed