{"_id":"638e6b36-766c-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"pooja-koundal-becomes-sharad-sundari","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर की पूजा कौंडल बनीं शरद सुंदरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर की पूजा कौंडल बनीं शरद सुंदरी
मनाली/ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2013 11:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय शरदोत्सव में विंटर क्वीन का ताज हिमाचल के बिलासपुर जिले की पूजा कौंडल के सिर सजा है। फर्स्ट रनरअप प्रीति राणा जबकि सेकंड रनरअप रजीना रहीं। देर रात 11.45 बजे विंटर क्वीन प्रतियोगिता के 10 फाइनलिस्ट में से तीन प्रतिभागियों का चयन किया गया। वहीं, पुरुष मुकाबले में मिस्टर मनाली का ताज अनिरुद्ध धवन को मिला। फर्स्ट रनरअप विकास शर्मा जबकि सेकंड रनरअप रजत रहे। इसी के साथ ही मनाली विंटर कार्निवाल का समापन भी हुआ।
विज्ञापन
हालांकि, विंटर क्वीन की जजमेंट को लेकर दो प्रतिभागियों ने आपत्ति जताई, जिस पर कुछ देर के लिए स्टेज पर हंगामा भी हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्टेज पर पुलिस बल भी तैनात किया। हालांकि ज्यूरी ने अपना फैसला नहीं बदला।
विज्ञापन
इससे पूर्व शरदोत्सव के अंतिम दिन बुधवार को मनुरंगशाला में प्रतिभागियों ने कैटवाक कर अपनी अदाओं के जलवे बिखेरे। कैटवाक के बाद क्विज राउंड चला जिसमें प्रतिभागियों की हाजिरजवाबी और सामान्य ज्ञान परखा गया। माइनस डिग्री तापमान में कड़ाके ठंड के बीच मनाली की मनुरंगशाला में भारी भीड़ जुटी रही और बेसब्री से शरद सुंदरी के ऐलान का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
दस बजे के लगभग रैंप पर उतरी हसीनाओं ने एक के बाद एक राउंड पार किए। विंटर क्वीन मुकाबले के लिए देशभर की 27 सुंदरियों सहित पुरुष व्यक्तित्व के लिए 23 युवाओं ने भाग लिया। पहले राउंड से सात सुंदरियां व तीन युवा बाहर हुए। तीसरे व अंतिम राउंड के लिए चयनित 10 सुंदरियों व 11 युवाओं ने मनुरंगशाला मंच पर दर्शकों और ज्यूरी को कड़ाके की ठंड में लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
अंत में निर्णायक मंडल ने बिलासपुर जिले की पूजा कौंडल को विंटर क्वीन घोषित किया, जबकि फर्स्ट रनरअप प्रीति राणा, द्वितीय रनरअप रजीना रही। पुरुष व्यक्तित्व में अनिरुद्ध धवन मिस्टर कार्निवाल चुने गए।
टॉप टेन में पहुंचीं सुंदरियां
प्रीति राणा, पूजा कौंडल, रजीना, दिपाली, ईशा जमालटा, दीपिका बौद्ध, आरती शर्मा, अपूर्वा शर्मा, टीना तथा रिया।
टॉप टेन में पहुंचे युवा
विराज शर्मा, विकास शर्मा, अनिरुद्ध धवन, रजत, मनमिंद्र ठाकुर, साहिल चोपड़ा, यतिश शर्मा, विशाल शर्मा, पंकज सिंह, राजा तथा कर्ण कुमार।