फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   PM Vishwakarma Yojana Carpenters weavers sculptors and others from 18 categories can now sell their product

PM Vishwakarma Yojana: बढ़ई, बुनकर, मूर्तिकार समेत 18 श्रेणियों के अब ऑनलाइन खरीद सकेंगे उत्पाद

Sat, 25 Oct 2025 04:00 AM IST
अंकेश डोगरा आदित्य सोफत, सोलन।
आदित्य सोफत, सोलन। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 25 Oct 2025 04:00 AM IST
सार

PM Vishwakarma Yojana: ई-व्यापार को बढ़ावा देने और आय में वृद्धि करने के लिए पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत पंजीकृत कारीगरों और शिल्पकारों को ऑनलाइन एप से जोड़ा जा रहा है। अब बढ़ई, बुनकर, मूर्तिकार समेत 18 श्रेणियों कारीगरों और शिल्पकारों के हाथ से निर्मित उत्पाद की खरीदारी अब ऑनलाइन की जा सकेगी।

विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana Carpenters weavers sculptors and others from 18 categories can now sell their product
पीएम विश्वकर्मा योजना - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

पीएम विश्वकर्मा योजना में बढ़ई, बुनकर, मूर्तिकार समेत 18 श्रेणियों कारीगरों और शिल्पकारों के हाथ से निर्मित उत्पाद की खरीदारी अब ऑनलाइन की जा सकेगी। ई-व्यापार को बढ़ावा देने और आय में वृद्धि करने के लिए योजना के तहत पंजीकृत कारीगरों और शिल्पकारों को ऑनलाइन एप से जोड़ा जा रहा है। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय ए ऑनलाइन एप मीशो के साथ टाइअप किया है। मंत्रालय की ओर से योजना से जुड़े लाभार्थियों के रोजगार को बढ़ाने के लिए नई पहल की है।

विज्ञापन

खास बात यह है कि देश के किसी भी कोने में हस्तनिर्मित सामान को भेज सकेंगे। पीएम विश्वकर्मा योजना में बढ़ई, नाव निर्माता, अस्त्रकार, लोहार, हथोड़ा और टूल किट बनाने वाले, मरम्मतकार, मूर्तिकार, सुनार, कुम्हार, मिस्त्री, टोकरी, चटाई, क्वॉचर बुनकर, झाडू बनाने वाले, गुड़िया और खिलौने बनाने वाले, बार्बर, माली, वाशरमैन, टेलर, मछली का जाल बुनने वाले योजना में शामिल हैं। इसी एप पर सभी को जोड़ा जा रहा है ताकि वे अपना सामान ऑनलाइन लोगों के घरद्वार तक पहुंचा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले चरण में 100 कारीगर और शिल्पकार जोड़े
पहले चरण में ऑनलाइन व्यापार से 100 कारीगरों और शिल्पकारों को जोड़ा गया है, जबकि अन्य को जोड़ने की कवायद चली है। आगामी दिनों में सभी कारीगरों और शिल्पकारों को ऑनलाइन प्लेटफार्म से जोड़ने का लक्ष्य रखा है। ऑनलाइन सामान बिक्री से न केवल लाभार्थियों को फायदा मिलेगा वहीं लोगों को भी हाथ से निर्मित सामान घरद्वार पर बिना किसी चिंता के मिल जाएंगे। वर्तमान में योजना से जुड़े लाभार्थी बाजार में ही सामान बेचकर आय अर्जित कर सकते थे।
विज्ञापन

प्रदेश में 19,700 लोग योजना से जुड़े
प्रदेशभर में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत अभी तक 19,700 लोगों का चयन किया गया है। ये स्वरोजगार शुरू करेंगे। इसके लिए विभाग ने पात्र लोगों का चयन कर लिया है। तीन स्तरीय जांच के बाद व्यक्ति को पात्रता दी गई है। स्वरोजगार की शुरुआत के लिए एक लाख रुपये तक की सहायता दी है। उद्यम को शुरू करने के लिए राष्ट्रीय विपणन समिति तक सहायता कर रही है। इसी के साथ गुणवत्ता प्रमाणन, ब्रांडिंग जैसी सेवाएं भी प्रदान की जा रही हैं।

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जोड़ने के लिए किया प्रशिक्षित
18 श्रेणियों के लाभार्थियों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जोड़ने के लिए प्रशिक्षित भी किया है। इस दौरान एप में पंजीकरण के साथ-साथ कई बातों को मौके पर स्पष्ट किया है। साथ ही सामान की कैटलॉग बनाने, उत्पाद का प्रस्तुतीकरण, स्टॉक अपडेट, पैकेज और भुगतान सिस्टम को भी लाभार्थियों को समझाया जा चुका है। इसके बाद से ऑनलाइन व्यापार के रुझान में वृद्धि भी हुई है।

पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़े कारीगर और शिल्पकार को ऑनलाइन व्यापार से जोड़ा जा रहा है। इन्हें मीशो एप के माध्यम से सामान को बेचने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। प्रदेश में 19,700 लोगों को पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत उद्यम स्थापित करने के लिए पात्रता दे दी गई है। - एके गौतम, सहायक निदेशक, एमएसएमई (डीएफओ) सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed