फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   pakistani balloons found in himachal pradesh

पाकिस्तान से आए गुब्बारों से भारत में दहशत

Wed, 08 May 2013 08:54 PM IST
फतेहपुर (कांगड़ा)/ब्यूरो
फतेहपुर (कांगड़ा)/ब्यूरो Updated Wed, 08 May 2013 08:54 PM IST
विज्ञापन
pakistani balloons found in himachal pradesh

फतेहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत धमेटा में गुरुकुल स्कूल के समीप पौंग झील के किनारे बुधवार सुबह खेतों में करीब 100 गुब्बारों का गुच्छा गिरा है।

विज्ञापन


लोगों ने जैसे ही पाकिस्तानी झंडे के निशान युक्त और उर्दू भाषा में अंकित गुब्बारों का गुच्छा देखा तो दहशत फैल गई।

एक स्थानीय निवासी ने तत्काल पुलिस को जानकारी दी। डीएसपी धर्म चंद वर्मा के अनुसार गुब्बारों पर उर्दू में चौधरी अहमद मुख्तयार, पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी लिखा पाया गया, जबकि गुब्बारे पर तीर का निशान बना था।
विज्ञापन


पुलिस ने गुब्बारों के गुच्छे को कब्जे में ले लिया है। इसे जांच के लिए एफएसएल भेजा जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

गुब्बारों का गुच्छा, कहां से आया, इसे क्यों भेजा गया इसकी पूरी छानबीन की जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें, तो गुब्बारों पर पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी का नाम होने से ऐसा हो सकता है कि गुब्बारों का गुच्छा पाकिस्तान में राजनीतिक रैली के दौरान छोड़ा गया हो और हवा में उड़ता हुआ क्षेत्र में आ गिरा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व मंडी, हमीरपुर के कई जिलों में पाकिस्तानी गुब्बारे गिरे हैं। कांगड़ा में तो एक बार इस तरह के गुब्बारों के फटने से दो लोग घायल भी हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed