फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   now tet exam orgnaised by school education board

अब स्कूल शिक्षा बोर्ड लेगा टीईटी की परीक्षा

Fri, 12 Apr 2013 12:36 AM IST
राजेश कुमार शर्मा/धर्मशाला
राजेश कुमार शर्मा/धर्मशाला Updated Fri, 12 Apr 2013 12:36 AM IST
विज्ञापन
now tet exam orgnaised by school education board

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड स्कूली छात्रों के साथ अब भावी अध्यापकों की पात्रता परीक्षा भी लेगा। अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड हमीरपुर की ओर से लिए जाने वाला टेट (शिक्षक पात्रता परीक्षा) अब स्कूल शिक्षा बोर्ड लेगा।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सरकार ने शिक्षा बोर्ड को इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। इससे पहले शिक्षा बोर्ड सिर्फ जेबीटी अध्यापकों का टेट ही लेता था।

अब टीजीटी आर्ट्स, नॉन मेडिकल, मेडिकल, एलटी और शास्त्री सभी विषयों के अध्यापकों का टेट शिक्षा बोर्ड ही लेगा।

उल्लेखनीय है कि जेबीटी के अलावा अन्य विषयों के अध्यापकों का टेट अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड हमीरपुर ही लेता रहा है। अब सरकार ने सभी विषयों के अध्यापकों की टेट का जिम्मा शिक्षा बोर्ड को दे दिया है।
विज्ञापन


प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की सचिव राखिल काहलों ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सरकार से इस बारे में अधिसूचना आ गई है। अब सभी अध्यापक पात्रता परीक्षाएं प्रदेश स्कूल बोर्ड ही लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेबीटी का टेट 11 अगस्त को
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड जेबीटी प्रशिक्षुओं की शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) अगस्त में लेगा। जानकारी के मुताबिक शिक्षा बोर्ड 11 अगस्त को परीक्षा लेगा।


बोर्ड सचिव राखिल काहलों ने बताया कि जेबीटी के चालू सत्र का परीक्षा परिणाम अगस्त से पूर्व निकाल दिया जाएगा, ताकि इस सत्र के जेबीटी प्रशिक्षु भी टेट दे सकें। जेबीटी प्रशिक्षुओं की परीक्षाएं 14 मई से शुरू की जाएंगी। जुलाई अंत तक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed