{"_id":"6839c155694a6e807005279a","slug":"now-students-will-be-able-to-do-mba-and-mca-online-from-himachal-pradesh-central-university-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय से अब ऑनलाइन एमबीए और एमसीए कर सकेंगे विद्यार्थी, जानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय से अब ऑनलाइन एमबीए और एमसीए कर सकेंगे विद्यार्थी, जानें
Fri, 30 May 2025 08:02 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Fri, 30 May 2025 08:02 PM IST
सार
केंद्रीय विश्वविद्यालय में दूरवर्ती और ऑनलाइन शिक्षण केंद्र की स्थापना की गई है। अब विश्वविद्यालय पांच विषयों में ऑनलाइन पढ़ाई की सुविधा विद्यार्थियों को देने जा रहा है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय जुलाई से पांच पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन पढ़ाई करवाएगा। इसके लिए केंद्रीय विश्वविद्यालय में दूरवर्ती और ऑनलाइन शिक्षण केंद्र की स्थापना की गई है। ऑनलाइन पढ़ाई शुरू होने से केंद्रीय विश्वविद्यालय देश भर के विद्यार्थियों के साथ दूसरे देशों के विद्यार्थियों को घरद्वार पर गुणात्मक शिक्षा मुहैया करवाएगा।
विज्ञापन
जानकारी अनुसार हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय पांच विषयों में ऑनलाइन पढ़ाई की सुविधा विद्यार्थियों को देने जा रहा है। इन पांच विषयों में एमबीए, एमसीए, एमए इतिहास, एमए अर्थशास्त्र और एमए राजनीतिक विज्ञान शामिल हैं। केंद्रीय विवि के कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने बताया कि छात्र हित में सीयू प्रशासन ऑनलाइन पढ़ाई शुरू करने जा रहा है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाई की सुविधा मिलने से विद्यार्थी घरद्वार शिक्षा हासिल कर सकेंगे, जिसका उन्हें भविष्य में फायदा होगा।
विज्ञापन
अगस्त-सितंबर में धर्मशाला आ सकती हैं राष्ट्रपति
कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने बताया कि सीयू का 9वां दीक्षांत समारोह अगस्त-सितंबर में आयोजित किया जाएगा। समारोह में हिस्सा लेने के लिए राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु सहित केंद्रीय शिक्षा मंत्री को न्योता भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह के लिए सीयू प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। 17 और 18 जून को प्रस्तावित दीक्षांत समारोह में केंद्रीय शिक्षा सचिव सहित अन्य लोगों को निमंत्रण भेजा है।
विज्ञापन