फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Now colleges with less than 100 students will be closed in Himachal Pradesh

Himachal Pradesh: हिमाचल में अब 100 से कम विद्यार्थियों वाले कॉलेज होंगे बंद, सरकार ने मांगा ब्योरा; जानें

Fri, 31 Jan 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 31 Jan 2025 05:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के करीब 15 कॉलेजों में कुछ साल से विद्यार्थियों की संख्या नहीं बढ़ रही है। ऐसे में विद्यार्थियों, प्रवक्ताओं और गैर शिक्षकों को आवश्यकता वाले कॉलेजों में स्थानांतरित किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Now colleges with less than 100 students will be closed in Himachal Pradesh
हिमाचल में अब कॉलेज होंगे बंद। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल में अब 100 से कम विद्यार्थियों वाले कॉलेज बंद होंगे। प्रदेश के करीब 15 कॉलेजों में कुछ साल से विद्यार्थियों की संख्या नहीं बढ़ रही है। कई कॉलेजों से विद्यार्थी अन्य जगहों के लिए माइग्रेट हुए हैं। बंद होने वाले कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थी नजदीकी संस्थानों में शिफ्ट किए जाएंगे। जबकि प्रवक्ताओं और गैर शिक्षकों को आवश्यकता वाले कॉलेजों में स्थानांतरित किया जाएगा। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि उच्च शिक्षा निदेशालय से कम विद्यार्थियों वाले कॉलेजों का ब्योरा मांगा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मंत्रिमंडल की बैठक में इसको लेकर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन

हिमाचल में कम बच्चों वाले स्कूलों को मर्ज या उनका दर्जा घटाने की तैयारी के बीच अब कम विद्यार्थियों की संख्या वाले कॉलेजों को बंद करने का फैसला लिया है। उच्च शिक्षा निदेशालय से ऐसे कॉलेजों का ब्योरा तलब किया है, जहां छात्रों की संख्या 100 या इससे कम हैं। मुख्यालयों और शहरों के मुकाबले दूरदराज क्षेत्रों के कॉलेजों में विद्यार्थियों की संख्या बेहतर है। ऐसे में सरकार गुणात्मक शिक्षा देने के लिए ऐसे कॉलेजों को बंद करने जा रही है जहां बीते कुछ वर्षों से विद्यार्थियों के दाखिले नहीं बढ़ रहे हैं और जहां विद्यार्थियों की संख्या 100 से कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि मार्च 2023 में सरकार ने भाजपा सरकार के समय एक अप्रैल 2022 के बाद खुले 17 डिग्री और दो संस्कृत कॉलेजों को भी बंद कर दिया था। 2022 में खोले गए 24 में से 19 कॉलेजों को डिनोटिफाई किया गया था। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के आग्रह पर सराज विधानसभा का छत्तरी कॉलेज बंद होने से बच गया था। भाजपा सरकार के समय खुले 24 डिग्री कॉलेजों में से जिन 19 कॉलेजों को बंद किया गया है वहां विद्यार्थियों की संख्या शून्य से 61 के बीच ही थी। सरकार ने बनीखेत, छत्तरी, कुपवी, नौराधार और सुबाथू कॉलेज को जारी रखने का फैसला लिया था। बनीखेत कॉलेज में 188, छत्तरी में 60, कुपवी में 86, नौराधार में 77 और सुबाथू कॉलेज में 118 विद्यार्थियों ने दाखिले लिए थे।

विज्ञापन

बंद किए जाने वाले कॉलेजों में स्वारघाट में 20, बल्हसीना में 20, मशरूंड में 28, गलोड़ में 10, लंबलू में शून्य, बरांडा में छह, कोटला में एक, चढ़ियार में 12, पांगणा में शून्य, पंडोह में 21, बागा चनौगी में तीन, जलोग में शून्य, सतौन में 11, ममलीग में पांच, चंडी में शून्य, बरूणा में 35 और संस्कृत कॉलेज सिंगला में शून्य व जगत सुख में सिर्फ चार विद्यार्थियों ने शैक्षणिक वर्ष 2022 के दौरान दाखिले लिए थे। इन कॉलेजों को तत्कालीन भाजपा सरकार ने एक अप्रैल से 14 अक्तूबर 2022 के बीच खोला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed