फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   no free medicine for special ward patient at KNH shimla.

स्पेशल वार्ड लेने पर नहीं मिलेगी अब मुफ्त दवाई

Sat, 05 Mar 2016 12:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 05 Mar 2016 12:17 PM IST
विज्ञापन
no free medicine for special ward patient at KNH shimla.
. - फोटो : .

कमला नेहरू अस्पताल में स्पेशल वार्ड में उपचार करवा रही महिलाओं को मुफ्त दवाइयां नहीं मिलेंगी। अस्पताल में उपचाराधीन महिलाओं के तीमारदारों को इस दौरान बाजारों से दवाइयों की खरीददारी करनी होगी। केएनएच के नए भवन में बने स्पेशल वार्ड के चौदह कमरे हैं।

विज्ञापन


इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। अब स्पेशल वार्ड में इलाज करवा रही महिला को अस्पताल से मुफ्त दवाइयां नहीं दी जाएंगी। तर्क दिया जा रहा है कि जब इलाज के लिए स्पेशल वार्ड लिया जा सकता है तो दवाइयां भी मरीज अपनी जेब से खरीद सकता है। जनरल वार्ड में दाखिल मरीजों को मुफ्त दवाइयों की सुविधा मिलती रहेगी।
विज्ञापन


आईआरपीडीपी, बीपीएल को सुविधाः कमला नेहरू अस्पताल में गायनी की महिलाओं को अस्पताल में मुफ्त दवाओं से वंचित रहना होगा। महिलाओं को इस दौरान बाजारों से दवाएं खरीदनी होगी। आईआरडीपी और बीपीएल सहित बीमा धारकों को यह सुविधा दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



डीडीयू अस्पताल में सीढ़ियों की रेलिंग टूटी, हादसों का खतरा
जोनल अस्पताल डीडीयू से गंज बाजार जाने वाली सीढ़ियां लोगों के लिए खतरा बनी हुई हैं। डीडीयू परिसर से गंज बाजार जाने वाली सीढ़ियों में रेलिंग के टूटने के कारण लोगों को इन सीढ़ियों से उतरना मुश्किल साबित हो रहा है। अस्पताल परिसर से जाने वाली सीढ़ियों से सैकड़ों लोग अपने कामों के लिए यहां से आवाजाही करते है वही स्कूली छात्रों के लिए भी यह शार्टकट रास्ता है।

लेकिन दूसरी ओर अस्पताल में निर्माण कार्य के चलते सीढ़ियों पर से रेलिंग को निकाल दिया है और सीढ़ियों के दूसरी तरफ रख दिया है जोकि लोगों के लिए खतरनाक है। उधर पिछले दिनों यहां से स्कूल जाने वाले बच्चे के साथ यहां पर हादसा हो चुका है। स्कूली छात्र का सीढ़ियों से पैर फिसल गया था और अन बैंलेस होने के कारण वह पीठ के बल यहां गिर गया, लेकिन गनीमत यह रही कि बच्चे को इस दौरान कोई चोट नही लगी।


वही अस्पताल प्रशासन भी मूक दर्शक बन कर बैठा हुआ है। सीढ़ियों में लगी रेलिंगों को हटाने के आदेश संबंधित विभाग को उन्होंने नही दिए है जिस कारण कि लोगों में रोष पनपा हुआ है। रात के समय अंधेरा होने के बाद तो यहां से पैदल आवाजाही करनी लोगों को मुश्किल हो रही है। लोगों को इस दौरान यहां से टार्च जलाकर सीढ़ियां उतरनी पड़ रही है। डीडीयू अस्पताल की वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डा. रंजना राव ने कहा कि उन्होंने संबंधित विभाग को काम पूरा करने के दिशा निर्देश दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed