Himachal: पांवटा साहिब पहुंचे निहंग, उत्तराखंड-हिमाचल बॉर्डर के कुल्हाल बैरियर पर हाई अलर्ट
हिमाचल राज्य की सीमा पर स्थित कुल्हाल बैरियर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। हाई अलर्ट के दौरान उत्तराखंड में प्रवेश से पहले हर वाहन की जांच होती रही।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले कुछ दिनों से चल रहे उत्तराखंड में निहंगों सिखों के विवाद का मामला शांत होने का नाम ही नहीं ले रहा है। निहंगों ने उत्तराखंड कूच का एलान किया था। गुरुवार को उत्तराखंड के देहरादून जिले में हिमाचल और यूपी बॉर्डर पर हाई अलर्ट रहा। हिमाचल राज्य की सीमा पर स्थित कुल्हाल बैरियर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। हाई अलर्ट के दौरान उत्तराखंड में प्रवेश से पहले हर वाहन की जांच होती रही। गुरुवार को निहंग काफी संख्या में पांवटा साहिब पहुंच गए। दोपहर बाद पुलिस अधीक्षक देहात पंकज गैरोला, विकासनगर थाना प्रभारी राजीव रौथाण समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहकर सुरक्षा प्रबंधों की निगरानी करते रहे। देहरादून की विकासनगर थाना क्षेत्र के कुल्हाल बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था दिन भर सख्त रही। यहां बड़ी संख्या में उत्तराखंड पुलिस और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवान तैनात रहे। देहरादून एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश मिलने पर किसी भी वाहन या समूह को बिना आवश्यक जांच और अनुमति के उत्तराखंड की सीमा में प्रवेश नहीं करने दिया गया। उत्तराखंड की सुरक्षा एजेंसियां सीमा क्षेत्र में हर गतिविधि पर पल-पल पैनी नजर बनाए हुए नजर आई।
कुल्हाल बॉर्डर पर दिन भर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
उत्तराखंड राज्य के हिमाचल से सटे विकासनगर क्षेत्र के कुल्हाल बॉर्डर पर दिन भर सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह से चाक चौबंद रही। निहंगों की संभावित आवाजाही की सूचनाओं के मद्देनजर पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती रही। बुधवार देर रात से लेकर वीरवार तड़के तक पुलिस की अलग-अलग टीमें क्षेत्रों में सक्रिय रहीं। डाकपत्थर पुल और डाकपत्थर बैराज क्षेत्र में भी सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। यह क्षेत्र उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के बीच आवाजाही का प्रमुख संपर्क मार्ग है। वहीं, दोपहर से निहंगों ने पांवटा साहिब शुरू कर दिया। पांवटा साहिब में उत्तराखंड से पुलिस अधीक्षक देहात पंकज गैरोला, एसडीएम विकासनगर विनोद कुमार व थाना प्रभारी विकासनगर राजीव रतन, थाना प्रभारी पांवटा साहिब कुलवंत सिंह मौजूद रहे।