फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   New Schedule Police Constable Recruitment Shimla Himachal Pradesh

Shimla Police Constable Recruitment: शिमला में पुलिस कांस्टेबल भर्ती का नया शेड्यूल जारी, फटाफट जानें सबकुछ

Tue, 25 Mar 2025 04:00 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 25 Mar 2025 04:00 PM IST
सार

Shimla Police Constable Recruitment: शिमला पुलिस में कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए नया शेड्यूल जारी कर दिया गया है। अब 1 अप्रैल 2025 से 11 अप्रैल 2025 तक पुलिस ग्राउंड भराड़ी में भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
New Schedule Police Constable Recruitment Shimla Himachal Pradesh
हिमाचल प्रदेश पुलिस। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

जिला शिमला में पुलिस कांस्टेबल (महिला एवं पुरुष) भर्ती के तहत होने वाली शारीरिक मानक परीक्षा (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है। यह परीक्षा अब 1 अप्रैल 2025 से 11 अप्रैल 2025 तक पुलिस ग्राउंड भराड़ी में आयोजित की जाएगी। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक शिमला की तरह से एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की  गई है।  

विज्ञापन


इसके अनुसार पहले निर्धारित परीक्षा तिथियों में बदलाव किया गया है और नए रोल नंबरों के अनुसार उम्मीदवारों को संशोधित कार्यक्रम के तहत परीक्षा देनी होगी। महिला अभ्यर्थियों की परीक्षा पहले 11 मार्च से 15 मार्च तक होनी थी, लेकिन अब यह 1 अप्रैल से 4 अप्रैल तक होगी। इसी तरह, पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 16 मार्च से 22 मार्च तक की निर्धारित तिथियों में बदलाव कर 5 अप्रैल से 11 अप्रैल तक परीक्षा निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


संशोधित कार्यक्रम के तहत 1 अप्रैल को उन महिला उम्मीदवारों की परीक्षा होगी, जिनके रोल नंबर 22025746 से 22026545 तक हैं। 2 अप्रैल को 22026546 से 22027745 तक, 3 अप्रैल को 22027746 से 22028945 तक और 4 अप्रैल को 22028946 से 22030188 तक के महिला अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा होगी। पुरुष अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा का नया कार्यक्रम 5 अप्रैल से शुरू होगा। 5 अप्रैल को 21060965 से 21062164 तक के उम्मीदवारों की परीक्षा होगी। इसके बाद, 6 अप्रैल को 21062165 से 21063364 तक, 7 अप्रैल को 21063365 से 21064564 तक, 8 अप्रैल को 21064565 से 21065764 तक, 9 अप्रैल को 21065765 से 21066964 तक 10 अप्रैल को 21066965 से 21068164 तक और 11 अप्रैल को 21068165 से 21069316 तक के उम्मीदवारों की परीक्षा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस परीक्षा का आयोजन सुबह 6 बजे पुलिस लाइन भराड़ी में किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए हैं कि सभी उम्मीदवार अपने पहले से जारी किए गए प्रवेश पत्र साथ लाएं, क्योंकि नए प्रवेश पत्र जारी नहीं किए जाएंगे। बिना प्रवेश पत्र के उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं मिलेगी।

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के निर्देशानुसार भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए यह संशोधित कार्यक्रम लागू किया गया है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे संशोधित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा स्थल पर समय से पहुंचे और सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed