नई शिक्षा नीति: पॉलिटेक्निक विद्यार्थियों का अब अंकों के बजाय ग्रेड से होगा मूल्यांकन
प्रदेश के पॉलिटेक्निक संस्थानों में अब विद्यार्थियों को पारंपरिक तरीके से अंकों के बजाय ग्रेड दिए जाएंगे। नई शिक्षा नीति के अनुरूप तकनीकी शिक्षा में मूल्यांकन प्रणाली को बदला गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के पॉलिटेक्निक संस्थानों में अब विद्यार्थियों को पारंपरिक तरीके से अंकों के बजाय ग्रेड दिए जाएंगे। नई शिक्षा नीति के अनुरूप तकनीकी शिक्षा में मूल्यांकन प्रणाली को बदला गया है। एन-2022 पाठ्यक्रम के तहत शुरू की गई इस व्यवस्था में विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धि का आकलन सेमेस्टर स्तर पर एसजीपीए और पाठ्यक्रम पूरा होने के बाद सीजीपीए के आधार पर किया जाएगा।
इस नई व्यवस्था के तहत जून 2026 में अपना डिप्लोमा पूरा करने वाले विद्यार्थियों को पहली बार ग्रेड आधारित डिप्लोमा जारी किए जाएंगे। तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की ओर से इसके लिए प्रक्रिया पूरी की जा रही है। विद्यार्थियों को मिलने वाले डिप्लोमा हाईटेक प्रणाली से लैस होंगे और इनमें पारंपरिक अंकों के स्थान पर ग्रेड और सीजीपीए का उल्लेख किया जाएगा।
हर सेमेस्टर के प्रदर्शन से तय होगा सीजीपीए
नई मूल्यांकन प्रणाली में विद्यार्थी के प्रत्येक सेमेस्टर के प्रदर्शन को एसजीपीए के रूप में दर्ज किया जाएगा। सभी सेमेस्टर के प्रदर्शन के आधार पर पाठ्यक्रम पूरा होने पर विद्यार्थी का सेमेस्टर ग्रेड प्वाइंट एवरेज (एसजीपीए) तैयार होगा। इससे पूरे डिप्लोमा पाठ्यक्रम के दौरान विद्यार्थी के प्रदर्शन का समग्र मूल्यांकन किया जा सकेगा।
एक-दो सप्ताह में जारी होंगे नए डिप्लोमा
तकनीकी शिक्षा बोर्ड के सचिव रविंद्र शर्मा ने बताया कि नई शिक्षा नीति के तहत पॉलिटेक्निक संस्थानों में अंकों के बजाय ग्रेड देने की प्रक्रिया शुरू की गई है। एन-2022 पाठ्यक्रम में यह व्यवस्था लागू की गई थी। जून 2026 में परीक्षाएं देने वाले विद्यार्थियों को इस बार सीजीपीए आधारित हाईटेक डिप्लोमा दिए जाएंगे। इन्हें एक-दो सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा।
कितने अंकों पर मिलेगा कौन सा ग्रेड
ग्रेड ग्रेड प्वाइंट अंकों की रेंज
ए + (एक्सीलेंट) 10 91-100
ए (वेरी गुड) 9 81-90
बी + (गुड) 8 71-80
बी (एबव एवरेज) 7 61-70
सी+ 6 51-60
सी+ 5 46-50
डी 4 40-45
एफ (फेल) 0 <40