फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Narendra Modi rally in Himachal

एक ही दिन होगी मोदी और वीरभद्र की रैलियां

Tue, 11 Feb 2014 12:23 PM IST
अमर उजाला, शिमला
अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 11 Feb 2014 12:23 PM IST
विज्ञापन
Narendra Modi rally in Himachal

भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की 16 फरवरी को सुजानपुर में होने वाली परिवर्तन रैली के दिन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में गरजेंगे। उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार के दिन अपने चुनाव क्षेत्र में मुख्यमंत्री का दौरा रखवाया है।

विज्ञापन


हालांकि, इसे केवल एक चुनाव क्षेत्र की रैली बताया जा रहा है, लेकिन ऊना में अन्य चुनाव क्षेत्रों में भी इस रैली के लिए तैयारी दिख रही है। एचआरटीसी और निजी बस ऑपरेटरों की बसें भी एडवांस तौर पर बुक की गई हैं।
विज्ञापन


इसी दिन सुजानपुर के चौगान में नरेंद्र मोदी की रैली है और इसके लिए भाजपा ने भीड़ जुटाने का मुश्किल लक्ष्य तय किया है। प्रदेश के सभी हिस्सों से इसके लिए लोगों को लाया जा रहा है। इससे पहले इसी दिन प्रदेश के कई जिलों में वन अधिकार कानून के तहत ग्रामसभाओं का आयोजन भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संपर्क करने पर नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि ये सारे कार्यक्रम हताशा में तय हो रहे हैं। सरकार रैली रखे या ग्रामसभा, इसका कोई असर मोदी की जनसभा पर नहीं होगा। लोग नरेंद्र मोदी को देखना चाहते हैं। उन्हें सुनने के लिए पूरे देश में लहर चल रही है। इसका असर हिमाचल में भी दिखेगा।


दूसरी ओर उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने स्पष्ट किया कि यह कोई समानांतर रैली नहीं है। उन्होंने कहा कि हम भी एक राजनीतिक ताकत रखते हैं। किसी दूसरे की रैली के कारण हम क्या काम करना बंद कर दें? मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह इस दिन ऊना जिला और प्रदेश के लिए पहले फूड पार्क की आधारशिला रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed