{"_id":"67e15ef5935b796567060a65","slug":"mukesh-agnihotri-said-why-are-you-worried-about-adani-whoever-has-to-carry-cement-should-also-contribute-2025-03-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"HP Assembly Session: अग्निहोत्री बोले- अदाणी की चिंता क्यों कर रहे, जिसने सीमेंट ढोना है, वह भी करे योगदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HP Assembly Session: अग्निहोत्री बोले- अदाणी की चिंता क्यों कर रहे, जिसने सीमेंट ढोना है, वह भी करे योगदान
Tue, 25 Mar 2025 01:00 AM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Tue, 25 Mar 2025 01:00 AM IST
सार
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सदन में विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि अदाणी की चिंता क्यों कर रहे हो, जिसने सीमेंट ढोना है तो वह भी कुछ योगदान करे। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
भाजपा विधायक त्रिलोक जम्वाल की ओर से उठाए गए भानुपल्ली-बैरी रेललाइन से संबंधित सवाल का जवाब देते हुए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि अदाणी की चिंता क्यों कर रहे हो, जिसने सीमेंट ढोना है तो वह भी कुछ योगदान करे। बरमाणा तक ट्रैक जाना है। हम तो चाहते हैं कि रेललाइन लेह तक जाए। सामरिक महत्व के चलते केंद्र सरकार को इसमें मदद करनी चाहिए। प्रदेश सरकार तो अपनी ओर से हरसंभव मदद कर ही रही है। भूमि अधिग्रहण को केंद्र ने धनराशि नहीं दी है। साल 2027 तक बिलासपुर रेल लाइन पहुंचाई जाएगी। उपमुख्यमंत्री ने बिहार की तर्ज पर हिमाचल में भी केंद्र सरकार के खर्च से रेललाइन और हवाई अड्डे निर्माण की मांग उठाई।
विज्ञापन
सोमवार को बिलासपुर से भाजपा विधायक त्रिलोक जम्वाल ने भानुपल्ली-बैरी रेललाइन के लिए केंद्र सरकार से हिमाचल प्रदेश को मिली राशि के बारे में ब्योरा मांगा। इस पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र ने कोई भी सीधा बजट नहीं दिया है। सारे विभागों का पैसा कोष में है, जिसका जो होगा, उसे दे दिया जाएगा। नयना देवी के भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने अनुपूरक प्रश्न करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के पैसे को ट्रेजरी में डाला जा रहा है। बैंक में तो ब्याज मिलेगा, ट्रेजरी में नहीं, ऐसा क्यों किया जा रहा है। मुकेश बोले कि रेलवे जब-जब पैसे मांगता है तो हम देते हैं। हम आग्रह कर रहे हैं कि प्रदेश को उस श्रेणी में रखें, जहां केंद्र ही सारा का सारा काम करे। हम केंद्रीय रेल मंत्री से भी मिले हैं। उनसे भी आग्रह किया है और बातचीत कर रहे हैं। रेलवे के लिए राज्य स्तर पर जो चाहिए, उसे हम दे देंगे। अगर किसी विभाग के पास पैसा पड़ा है तो अनधिकृत है। ट्रेजरी से पैसा मिलेगा। यह महत्वपूर्ण रेललाइन है, लेह-लद्दाख तक जाएगी।
विज्ञापन
अग्निहोत्री ने कहा कि इस परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण के लिए साल 2010-11 से 2023-24 तक भू अर्जन अधिकारी रेलवे बिलासपुर को रेल विकास निगम लिमिटेड चंडीगढ़ से कुल 979.79 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं। इस पर 72.91 करोड़ रुपये ब्याज अर्जित हुआ और कुल राशि 1052.70 करोड़ रुपये हो गई। इस परियोजना में भूमि अधिग्रहण के लिए 600.46 करोड़ रुपये की धनराशि लोगों को मुआवजे के रूप में दे दी गई है। 112.24 करोड़ रुपये की देनदारी शेष है।
शिमला एयरपोर्ट का रनवे छोटा, बाल-बाल बचे हम
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि शिमला एयरपोर्ट का रनवे छोटा है। सोमवार को लैंडिंग के समय कुछ भी हो सकता था। हम बाल-बाल बचे हैं। केंद्र सरकार को चाहिए कि राजधानी शिमला के एयरपोर्ट का विस्तार करे। इस पर विपक्षी सदस्यों ने चुटकी लेते हुए कहा कि हमने सवाल रेल लाइन से संबंधित पूछा है और उपमुख्यमंत्री एयरपोर्ट की बातें कर रहे हैं। मुकेश ने कहा कि कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार और मंडी में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण में केंद्र सरकार को मदद करनी चाहिए।

केंद्र नहीं कर रहा मदद, हम पाकिस्तान तो हैं नहीं
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल भी देश का राज्य है। हम पाकिस्तान तो हैं नहीं, जो केंद्र सरकार हमें मदद नहीं कर रही। विपक्ष पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि गीता में लिखा है कि मेरा तेरा को मन से निकाल दो तो सब हमारा ही है। किसी को भी अपने मन में शिमला और दिल्ली का भेद नहीं रखना चाहिए।
लस्सी के बीच मधानी फेर रहे रणधीर
मुकेश ने कहा कि विधायक रणधीर शर्मा मेरे विधानसभा क्षेत्र के दामाद हैं, लेकिन सदन में लस्सी के बीच मधानी फेर रहे हैं।