{"_id":"6a22fc4046fc64d8c0074423","slug":"more-than-a-thousand-artists-from-across-the-country-will-gather-for-the-drama-and-dance-competition-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla: नाटक और नृत्य प्रतियोगिता में जुटेंगे देशभर के एक हजार से अधिक कलाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: नाटक और नृत्य प्रतियोगिता में जुटेंगे देशभर के एक हजार से अधिक कलाकार
Fri, 05 Jun 2026 10:11 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 05 Jun 2026 10:11 PM IST
सार
हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, ओडिशा सहित अन्य राज्यों के कलाकार भाग लेंगे।
विज्ञापन
अभिनेता रोहिताश्व गौड़ और उप अध्यक्ष रेखा गौड़।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अखिल भारतीय कलाकार संघ (एआईएए) शिमला की 71वीं वार्षिक अखिल भारतीय नाटक और नृत्य प्रतियोगिता 6 से 10 जून तक होगी। इसमें देशभर के एक हजार से अधिक कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इसका आयोजन कालीबाड़ी हॉल और गेयटी थियेटर में होगा। इसमें हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, ओडिशा सहित अन्य राज्यों के कलाकार भाग लेंगे। प्रतियोगिताओं में 27 नाट्य दल और 260 नृत्य प्रस्तुत किए जाएंगे।
विज्ञापन
एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं अभिनेता रोहिताश्व गौड़ और उप अध्यक्ष रेखा गौड़ ने शुक्रवार को आयोजित प्रेसवार्ता के माध्यम से यह जानकारी दी। रोहिताश्व ने बताया कि इस बार पहली बार प्रतियोगिताओं के बीच में सुदर्शन गौड़ फेस्टिवल ऑफ आर्ट का भी आयोजन किया जा रहा है जिसमें सेमी प्रोफेशनल ग्रुप की प्रस्तुतियां होंगी। यह फेस्टिवल कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक और अवसर देगा। यह पहल दर्शकों के लिए भी एक नया अनुभव होगी। 10 जून को सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इस दौरान प्रतिभागियों सहित शिमला की संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा। इसमें सनातन धर्म सभा शिमला, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, वाईडब्ल्यूसीए और आपका सहयोग सहित अन्य संस्थाएं शामिल हैं।
विज्ञापन