फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Monsoon will reach Himachal Pradesh on 20 and 21 June weather is clear in the plains today

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में 20 और 21 जून को पहुंचेगा मानसून, आज मैदानों में मौसम साफ

Thu, 19 Jun 2025 01:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो/शिमला/धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो/शिमला/धर्मशाला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 19 Jun 2025 01:00 AM IST
सार

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में 20 से 24 जून तक राज्य के कई स्थानों पर बारिश के आसार हैं। वहीं, वीरवार को मैदानी जिलों में मौसम साफ रहने और अन्य जिलों में बारिश के आसार हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Monsoon will reach Himachal Pradesh on 20 and 21 June weather is clear in the plains today
कुल्लू में हुई बुधवार को बारिश के दौरान बादलाें से ढ़की पहाड़ियां। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में 20-21 जून को मानसून प्रवेश की संभावना बन गई है। 20 से 24 जून तक राज्य के कई स्थानों पर बारिश के आसार हैं। 20 जून को कई भागों में भारी बारिश का येलो, जबकि 21 से 23 जून के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, शिमला, सिरमौर के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। जबकि कांगड़ा, मंडी और सोलन के लिए येलो अलर्ट है। वीरवार को मैदानी जिलों में मौसम साफ रहने और अन्य जिलों में बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन

बारिश के अलर्ट के बीच बुधवार को मौसम ने कई रंग दिखाए। कभी धूप तो कभी बादल छाने का सिलसिला चलता रहा। कांगड़ा में मौसम साफ रहा और धूप खिली रही। दोपहर बाद करीब साढ़े चार बजे धर्मशाला क्षेत्र में 20 मिनट झमाझम बारिश शुरू हो गई। कुछ समय बाद मौसम साफ हो गया। धर्मशाला में अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। लारजी-सैंज सड़क तलाड़ा के पास नाले का मलबा आने से चार घंटे यातायात ठप रहा। चंबा जिले में तेज धूप से लोगों के पसीने छूट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

हमीरपुर में सुबह हल्की बारिश के बाद दिनभर मौसम साफ रहा। मंडी में भी मंगलवार रात को बारिश हुई। बुधवार को दिनभर बादल छाए रहे। ऊना में सोमवार और मंगलवार को बारिश के बाद बुधवार सुबह से शाम तक हल्की धूप खिली रही। दो दिन हुई बारिश का असर अधिकतम तापमान पर हुआ। बुधवार को ऊना का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन

वहीं, किसानों को बारिश से बड़ी राहत मिली है। मक्की और हरी सब्जियों की सिंचाई कुछ दिन के लिए रुक गई है। अब किसान फसलों में खाद के छिड़काव में जुटेंगे। उधर, मंगलवार रात को घागस में 55.4, सुंदरनगर में 50.2, मुरारी देवी में 39.2, भुंतर में 31.0, गोहर में 25.0, बग्गी में 24.1, बंजार और मंडी 21.0, स्लापड़ में 20.9, सराहन और रोहड़ू में 20.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

क्षेत्र अधिकतम तापमान
ऊना 37.2
नेरी 36.6
कांगड़ा 35.0
बिलासपुर 34.3
चंबा 32.9
धौलाकुआं 32.8
बरठीं 32.3
मंडी 31.8
नाहन 29.0
सोलन  28.0
धर्मशाला 27.0
मनाली 25.7
शिमला 24.4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed