फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   ministers is taking ration from pds system

हिमाचलः सीएम और कई नेता ले रहे है हैं गरीबों का राशन!

Mon, 08 Jul 2013 11:23 AM IST
सुरेश शांडिल्य/शिमला
सुरेश शांडिल्य/शिमला Updated Mon, 08 Jul 2013 11:23 AM IST
विज्ञापन
ministers is taking ration from pds system

आम आदमी को सस्ता राशन उपलब्ध कराने का गुणगान करने वाले मुख्यमंत्री जी खुद भी उस राशन के हकदार बने हुए हैं।

विज्ञापन


हिमाचल में मुख्यमंत्री और पूर्व मंत्री सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) का राशन लेते हैं।

यह जानकारी शिमला के संजौली निवासी आरटीआई कार्यकर्ता रवि कुमार ने सूचना के अधिकार के तहत मिली है।

पिछले तीन महीनों की सूचना के अनुसार सूबे में मुख्यमंत्री, नौकरशाह और कई अन्य नेता पीडीएस का राशन ले रहे हैं।

गौरतलब है कि हिमाचल सरकार नागरिकों को पीडीएस के तहत आटा-चावल के साथ दाल और तेल भी सस्ते दामों पर मुहैया करवा रही है।

राज्य में नौकरशाहों और नेताओं तक सभी के राशन कार्ड हैं। खुद मुख्यमंत्री के राशन कार्ड में परिवार के सात सदस्यों के नाम दर्ज हैं। इसी तरह से मंत्रियों के भी राशन कार्ड बने हैं।

मुख्यमंत्री ने लिया राशन!
आरटीआई से हासिल ताजा सूचना के अनुसार इस साल जनवरी, फरवरी और मार्च महीने में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और विधानसभा उपाध्यक्ष जगत सिंह नेगी के राशन कार्डों पर पीडीएस के तहत राशन लिया गया है।
विज्ञापन


हालांकि, इस अरसे में अन्य मंत्रियों का ब्योरा नहीं मिला है, लेकिन पूर्व सरकार के मंत्री भी डिपो में मिलने वाला राशन लेते रहे हैं।

यहां खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री जीएस बाली, स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर, उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री, शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा, आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी, मुख्य संसदीय सचिव (वन) राजेश धर्माणी जैसे कई अन्य मंत्रियों के भी राशन कार्ड बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल में यह अच्छी परंपरा है। यहां वीआईपी से लेकर आम आदमी तक के राशन कार्ड बने हैं। मेरा खुद का राशन कार्ड बना हुआ है।
- जीएस बाली, खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री, हिमाचल प्रदेश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed