फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Minister Anirudh Singh said New Panchayats will not be formed in Himachal

Himachal News: मंत्री अनिरुद्ध बोले- हिमाचल में नहीं बनेंगी नई पंचायतें, इस वजह से आगे बढ़ना संभव नहीं

Tue, 15 Jul 2025 09:08 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 15 Jul 2025 09:08 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों का गठन फिलहाल नहीं किया जाएगा। पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि मौजूदा वित्तीय स्थिति को देखते हुए इस पर आगे बढ़ना संभव नहीं है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Minister Anirudh Singh said New Panchayats will not be formed in Himachal
पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में नई पंचायतों का गठन फिलहाल नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार को 750 नई पंचायतों के गठन के लिए प्रस्ताव मिले थे, लेकिन प्रदेश की मौजूदा वित्तीय स्थिति को देखते हुए इस पर आगे बढ़ना संभव नहीं है।

विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि एक पंचायत पर सालाना 10 लाख रुपये का खर्च आता है, जबकि पंचायत भवन के निर्माण में 1.14 करोड़ रुपये तक की राशि खर्च होती है। ऐसे में दिसंबर में समाप्त हो रहे पंचायतीराज प्रतिनिधियों के कार्यकाल को ध्यान में रखते हुए सरकार चुनाव प्रक्रिया की तैयारियों में जुट गई है। उन्होंने कहा कि जिन पंचायतों के पास भवन नहीं हैं, वहां भवन निर्माण का कार्य प्रगति पर है और विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन


एनएच निर्माण से नुकसान बर्दाश्त नहीं : अनिरुद्ध
पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि नेशनल हाइवे निर्माण के दौरान घरों को हो रहे नुकसान को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उन्हें प्रतिदिन इस तरह की शिकायतें मिल रही हैं। मंत्री ने बताया कि इस मुद्दे को लेकर केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की जाएगी। साथ ही सांसद अनुराग ठाकुर भी इस मसले पर संज्ञान ले चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed