फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mid day meal worker challenged the dismissal Himachal High Court

HP High Court: मिड-डे मील वर्कर ने बर्खास्तगी को दी चुनौती, हिमाचल हाईकोर्ट ने सरकार को दिए ये निर्देश

Sat, 09 Aug 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 09 Aug 2025 05:00 AM IST
सार

जिला सिरमौर के हरिपुर में सरकारी प्राथमिक स्कूल स्कूल में मिड-डे मील वर्कर के पद से बर्खास्त की गई एक महिला की याचिका पर सुनवाई करते हुए हिमाचल हाईकोर्ट ने सरकार को दोबारा नियुक्ति पर सकारात्मक विचार करने का निर्देश दिया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Mid day meal worker challenged the dismissal Himachal High Court
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने जिला सिरमौर के हरिपुर में सरकारी प्राथमिक स्कूल स्कूल में मिड-डे मील वर्कर के पद से बर्खास्त की गई एक महिला की याचिका पर सुनवाई करते हुए सरकार को दोबारा नियुक्ति पर सकारात्मक विचार करने का निर्देश दिया है। याचिकाकर्ता नारदा देवी वर्ष 2004 से इस पद पर कार्यरत थी और 5 सितंबर 2023 को उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गई थीं।

विज्ञापन


न्यायाधीश ज्योत्सना रिवॉल दुआ की अदालत ने नारदा देवी को निर्देश दिया है कि दोबारा नियुक्ति के लिए दो सप्ताह के भीतर उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा सिरमौर को एक प्रतिवेदन प्रस्तुत करे। अदालत ने संबंधित अधिकारियों को याचिकाकर्ता के आवेदन पर दो सप्ताह के भीतर सकारात्मक दृष्टिकोण से निर्णय लेने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


याचिकाकर्ता ने अपनी सेवा बर्खास्तगी को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। याचिकाकर्ता ने 19 साल तक मिड-डे मील कार्यकर्ता के तौर पर काम किया, लेकिन विभाग ने उसकी सेवाओं को 5 सितंबर 2023 को समाप्त कर दिया था। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि याचिकाकर्ता वर्ष 2004 से 2023 तक मिड-डे मील वर्कर के रूप में काम करती रही। विभाग की ओर से सेवा समाप्ति के दौरान कानूनी सिद्धांतों का पालन नहीं किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed