{"_id":"cfac1954-7738-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"met-department-predicts-heavy-snowfall-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में बर्फबारी और बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में बर्फबारी और बारिश के आसार
शिमला/ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2013 11:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में शुक्रवार से बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होते ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने दूरदराज क्षेत्रों में भारी हिमपात की चेतावनी दी है। हालांकि, मौसम का रुख पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता पर ही निर्भर करेगा।
विज्ञापन
यदि दबाव का क्षेत्र हिमाचल से ज्यादा दूरी पर बना तो हिमाचल में इसका प्रभाव कम दिखेगा। दबाव का क्षेत्र नजदीक रहा तो हिमाचल में दो दिन भारी बर्फबारी और बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि आने वाले दो दिन में हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव रहेगा।
विज्ञापन
गुरुवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई हिस्से में आसमान पर हलके बादल रहे, लेकिन तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। राजधानी का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा, सुंदरनगर 4.1 डिग्री, भुंतर 3 डिग्री, कल्पा -5.4 डिग्री, धर्मशाला 8.2 डिग्री, केलांग -9 डिग्री और मनाली -0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। शिमला में अधिकतम तापमान 16.6 डिग्री और सोलन का अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 48 घंटों में हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा और बर्फबारी के साथ बारिश होने की आशंका है।