{"_id":"0d3c412815cae9177041714e56e7f6c9","slug":"meera-kumar-must-come-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा की स्वर्ण जयंती पर आएंगी मीरा कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा की स्वर्ण जयंती पर आएंगी मीरा कुमार
अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 10 Oct 2013 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार हिमाचल विधानसभा के स्वर्ण जयंती समारोह की मुख्य अतिथि होंगी। वह 21 अक्तूबर को विधानसभा परिसर में होने वाले भव्य कार्यक्रम में शामिल होंगी।
विज्ञापन
चूंकि लोकसभाध्यक्ष अभी जेनेवा में हैं, इसलिए कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा तय नहीं हो पाई है।
हिमाचल विस की स्थापना तिथि 21 अक्तूबर, 1963 से मानी जाती है। इसी अनुसार विधानसभा का यह स्वर्ण जयंती वर्ष है। इसी उपलक्ष्य में 24 मई, 2013 को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित किया था।
विज्ञापन
लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार विधानसभा भवन में ही विधायकों एवं पूर्व विधायकों को संबोधित करेंगी। इसके लिए वर्तमान विधायकों के साथ 160 पूर्व विधायकों को भी बुलाया गया है।
विज्ञापन
लेकिन यह विशेष सत्र नहीं होगा। इससे पहले 20 अक्तूबर को होटल पीटरहॉफ में विधानसभा की ओर से सांस्कृतिक संध्या होगी।
विस अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल कार्यक्रम की तैयारियों के लिए मुख्य सचिव सुदृप्त राय और सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर चुके हैं। आजकल तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।