फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   medhavi chhatra samman Education minister was happy to see queue of girls when a boy came he said very good

मेधावी छात्र सम्मान समारोह: लड़कियों की कतार देखकर खुश हुए शिक्षा मंत्री, लड़का आया तो बोले, वेरी गुड

Thu, 07 Aug 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा दीपक मेहता, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
दीपक मेहता, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 07 Aug 2025 05:00 AM IST
सार

शिमला में अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर जब मेधावियों को सम्मानित कर रहे थे तो लड़कियों की लंबी कतार में  कांगड़ा के पाईसा स्कूल से दसवीं कक्षा के अरमान सम्मान लेने के लिए मंच पर पहुंचे। उन्हें देखकर शिक्षा मंत्री ने छात्र से कहा, वेरी गुड, अभी तक जितने भी टाॅपर आए हैं तुम पहले लड़के हो।
 

विज्ञापन
medhavi chhatra samman Education minister was happy to see queue of girls when a boy came he said very good
कांगड़ा के पाईसा स्कूल से दसवीं कक्षा के अरमान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पीटरहॉफ में अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह में मुख्यातिथि शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर सम्मानित होने वाली लड़कियों की कतार देखकर खुश हो गए। रोहित हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की मेरिट सूची में शामिल मेधावियों को सम्मानित कर रहे थे। इस बीच कांगड़ा के पाईसा स्कूल से दसवीं कक्षा के अरमान सम्मान लेने के लिए मंच पर पहुंचे। उन्हें देखकर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर हंसी से खिल उठे। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने छात्र से कहा, वेरी गुड, अभी तक जितने भी टाॅपर आए हैं तुम पहले लड़के हो। इससे पहले मंत्री कई छात्राओं को सम्मानित कर चुके थे।

विज्ञापन

सम्मान समारोह में पुरस्कार वितरण के बीच कई मेधावियों ने मंत्री के साथ सेल्फी भी लीए तो किसी ने सर्टिफिकेट दिखाया। कई मेधावियों ने मंत्री का ऑटोग्राफ भी लिया तो मंत्री ने भी सर्टिफिकेट पर गुड लक लिखा। समारोह के दौरान मंत्री ने एक छात्र से उसके नंबर पूछे, तो छात्र तपाक से बोला 96.6 प्रतिशत। मंत्री ने कहा कि हमारे समय में तो 60 फीसदी नंबर भी नहीं आते थे। समारोह में मंत्री ने प्रदेश भर के मेधावियों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए मेडल और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में कैसे पहुंचे अभिभावक

सम्मान नाना ने पहुंचाया शिमला
10 वीं में टाॅपर रही अमीशा नाना राजेंद्र सिंह जसरोटिया के साथ सम्मान समारोह में पहुंची थीं। उन्हें सम्मान पाकर देखकर उनके नाना की आंख छलक आईं। जसरोटिया ने कहा कि दोहती को सम्मान पाकर देखकर गर्व महसूस हो रहा है। दोहती छुट्टियों में उनके घर आई है। सम्मान समारोह के लिए उनके घर से ही वे शिमला आ गए।
 
विज्ञापन

बेटे का वॉलीबाल ट्रायल, मां पहुंची सम्मान लेने
नैनू देवी बेटे आदित्य का प्रमाणपत्र लेने के लिए समारोह में पहुंचीं। उन्होंने कहा कि बेटे का पिछले कल रोहड़ू में वॉलीबाल ट्रायल था। आज सड़क बंद होने के कारण बेटा समारोह के लिए नहीं पहुंच सका। उसका सम्मान पाकर गर्व महसूस कर रही हूं।

बच्चे की वजह से आने का मिला मौका
जिगमेड डोलमा का सम्मान मां डॉ. सावित्री ने ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि बेटी का मंत्री से सम्मान पाकर गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने कहा कि बेटी ने यहां तक आने का मौका दिया।

पिता और मां की मेहनत से पाया मुकाम
राजधानी से सटे घणाहट्टी स्कूल की टॉपर साक्षी शर्मा ने मेधावी समारोह में मंत्री से सम्मान पाकर बताया कि उनके पिता कामेश्वर शर्मा और मां सुषमा की मेहनत से उसे जीवन में आगे बढ़ना की प्रेरणा मिली है। पिता टायर बनाने का काम करते हैं। मां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं।
 

पिता दुबई में, मामा के साथ पहुंचीं ईशा
नूरपुर की ईशा चौधरी मामा देसराज के साथ सम्मान लेनी पहुंचीं। ईशा ने बताया कि उनके पिता दुबई में काम करते है। मां और छोटा भाई घर पर हैं। एयरफोर्स में गुजरात में तैनात मामा छुट्टियों में घर आए हैं। ऐसे में उनके साथ सम्मान लेने आई हूं। देसराज ने बताया कि भांजी की उपलब्धि पर गर्व महसूस हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed