फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Zip elections: Mohit saved the reputation of Congress

जिप चुनाव : मोहित ने बचाई कांग्रेस की साख

Tue, 02 Jun 2026 04:14 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 04:14 AM IST
विज्ञापन
Zip elections: Mohit saved the reputation of Congress
सुंदरनगर विस क्षेत्र की तीन में से दो सीटों पर भाजपा का कब्जा
विज्ञापन

सलापड़ से कांग्रेस को मिली एकमात्र जीत

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। विकास खंड सुंदरनगर के तहत तीन जिला परिषद वार्डों में कांग्रेस को दो सीटों पर हार का सामना करना पड़ा जबकि भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने डैहर और खिलड़ा वार्ड में जीत दर्ज की। कांग्रेस को राहत केवल सलापड़ वार्ड से मिली, जहां कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार मोहित ठाकुर ने बड़ी जीत हासिल कर पार्टी की साख बचाई।
सलापड़ वार्ड-20 से कांग्रेस समर्थित मोहित ठाकुर ने भाजपा समर्थित राजकुमार को 4,775 मतों से पराजित किया। कुल 13,249 मतों में से 37 मत नोटा और 95 मत अमान्य रहे। वैध 13,117 मतों में मोहित ठाकुर को 8,946 और राजकुमार को 4,171 मत प्राप्त हुए। भाजपा ने इस सीट पर पूर्व बीडीसी चेयरमैन राजकुमार को मैदान में उतारकर मुकाबले को प्रतिष्ठा का प्रश्न बनाया था, लेकिन मोहित ठाकुर ने निर्णायक बढ़त के साथ जीत दर्ज की। यह जीत कांग्रेस के पूर्व विधायक स्वर्गीय शेर सिंह और पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर के परिवार के लिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। डैहर वार्ड नंबर-19 में भाजपा समर्थित रोशन लाल ने 4,315 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। कुल 21,376 मतों में 146 मत नोटा और 203 मत अमान्य रहे। वैध 21,027 मतों में रोशन लाल को 10,027, निर्दलीय उम्मीदवार कर्मचंद को 5,712, कांग्रेस समर्थित प्रेम सिंह को 3,929 तथा भानु प्रकाश को 1,359 मत मिले। इस वार्ड में मुख्य मुकाबला भाजपा और निर्दलीय उम्मीदवार के बीच रहा।
विज्ञापन

खिलड़ा वार्ड नंबर-21 से भाजपा समर्थित अमरू लाल 2,585 मतों से विजयी रहे। कुल 14,141 मतों में 204 मत नोटा और 124 मत अमान्य पाए गए। वैध 13,813 मतों में अमरू लाल को 6,977, निर्दलीय उम्मीदवार नारायण सिंह को 4,392 तथा कांग्रेस समर्थित चमन राही को 2,444 मत प्राप्त हुए। यहां भी कांग्रेस तीसरे स्थान पर रही और मुकाबला भाजपा तथा निर्दलीय उम्मीदवार के बीच सिमट गया। तीनों वार्डों के परिणामों ने स्पष्ट किया कि सलापड़ को छोड़कर कांग्रेस को सुंदरनगर क्षेत्र में अपेक्षित समर्थन नहीं मिला। भाजपा ने दो सीटों पर जीत दर्ज कर अपनी स्थिति मजबूत की जबकि दोनों वार्डों में उसे निर्दलीय उम्मीदवारों से कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed