फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Yuva Kranti Dal (YK)'s Satyagraha continues against the trade deal.

Mandi News: ट्रेड डील के विरोध में युकां का सत्याग्रह जारी

Sat, 11 Apr 2026 12:13 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Yuva Kranti Dal (YK)'s Satyagraha continues against the trade deal.
प्रधानमंत्री जनता के मालिक नहीं, बल्कि सेवक : ओझा
विज्ञापन

आरोप, अपनी कारगुजारियों को छिपाने के लिए देश के किसानों का ट्रंप के साथ किया सौदा
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम कथित तौर पर एपस्टीन फाइल्स से जुड़े होने के दावों को लेकर कांग्रेस पार्टी लगातार भाजपा सरकार पर निशाना साध रही है। इसी मुद्दे के साथ विपक्ष ने हालिया अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील को जोड़ते हुए केंद्र सरकार पर दबाव बढ़ा दिया है। इसके विरोध में मंडी में पिछले सात दिनों से यूथ कांग्रेस का किसान न्याय सत्याग्रह धरना-प्रदर्शन जारी है, जहां कार्यकर्ता लगातार सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। प्रदर्शन के सातवें दिन सेरी चानणी में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी शेष नारायण ओझा तथा प्रदेश अध्यक्ष छतर सिंह ठाकुर ने पहुंचकर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। शेष नारायण ओझा ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने अपनी कथित नीतियों को छिपाने के लिए अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर देश के किसानों के हितों से समझौता किया है। प्रधानमंत्री को यह समझना चाहिए कि वे जनता के मालिक नहीं, बल्कि सेवक हैं। आरोप लगाया कि सरकार जनविरोधी नीतियां अपना रही है और यूथ कांग्रेस इसके खिलाफ सड़क पर संघर्ष कर रही है। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक ट्रेड डील वापस नहीं ली जाती, आंदोलन जारी रहेगा। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष छतर सिंह ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सहित देश के किसान मौसम और प्राकृतिक परिस्थितियों पर निर्भर हैं। ऐसे में विदेशी सेब और अन्य कृषि उत्पादों पर आयात शुल्क कम करना भारतीय किसानों के हितों के खिलाफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed